Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

मिशन जागृति कर रही है सही मायने मे महिलाओ को आत्मनिर्भर – नीरू बंसल, अध्यक्ष, रोटरी टूलिप

Mission-Jagriti-Faridabad
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

Mission-Jagriti-Faridabad

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मिशन जागृति महिला शाखा और रोटरी ट्यूलिप द्वारा डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मिशन जागृति के आत्मनिर्भर कौशल विकास केंद्र और मैजिक ट्यूलिप पार्लर से प्रशिक्षित 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 6 महीने का सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र की विजेताएं

प्रथम पुरस्कार – शोभा द्वितीय पुरस्कार – रानी

और तृतीय पुरस्कार मिल सीमा को इसके अतिरिक्त कोमल, मुस्कान, सपना और शीतल को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

मिशन जागृति के द्वारा चलाए जा रहे मैजिक ट्यूलिप पार्लर की विजेताएं रही जिनको श्रीजा फाउंडेशन की निधि अग्रवाल की तरफ से इनाम दिए गए जिसमे 

प्रथम पुरस्कार – शालू द्वितीय  पुरस्कार – मोनी और तीसरा पुरस्कार मिल  मुस्कान को इसके अलावा मोनी, पूजा, कंचन शर्मा, सपना, शीतल, सुवी, सृष्टि और खुशी को प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में रोटरी टूलिप प्रधान की नीरू बंसल, ने कहा की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने वाला एक वैश्विक दिवस है। यह दिन महिलाओं की समानता को बढ़ावा देने के लिए कार्रवाई का आह्वान भी करता है इस अवसर पर  प्रियंका मदान, निधि अग्रवाल, एकता रमन, प्रीति श्रीवास्तव, बबीता गोयल, पूजा भाटिया, सुनीता विज, सौभाग्या, एकता बिदानी ने विशेष रूप से शिरकत की। डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की प्राचार्य डॉ. रितु गांधी अरोड़ा और विशिष्ट अतिथि निशा गुप्ता एवं ईशा गुप्ता ने भी महिलाओं को प्रेरित किया।

महिला टीम की प्रधान लता सिंगला ने कहा, "मिशन जागृति महिलाओं के आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रयासरत है और हमें गर्व है कि हम इन महिलाओं की मदद कर पा रहे हैं जो खुद को स्थापित कर रही हैं।"

कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष अरोड़ा के साथ मिशन जागृति महिला शाखा की लता सिंगला, भावना चौधरी, रेनू शर्मा, दिव्या अग्रवाल, मोनिका अरोड़ा, मोनिका गुप्ता, प्रभा सोलंकी, ममता राघव, गीता शर्मा, अनीता महेश्वरी, नीलम रंधावा, कुसुम, सुनीता गुप्ता और पूजा शर्मा का अहम योगदान रहा।

रोटरी क्लब की छात्र टीम की भागीदारी भी अच्छी रही 

रोटरी क्लब DAVIM की ओर से डॉ. नीलम गुलाटी, वंदना जैन, डॉ. गीति‍का खुराना, नेहा शर्मा और सीए भावना खरबंदा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में चैन्या, मीट, दिग्विजय, दिव्या, गर्व, ईफा और निशा जैसे युवा छात्रों ने भी भाग लिया।

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मिशन जागृति का महत्वपूर्ण कदम

इस अवसर पर मिशन जागृति के संस्थापक प्रवेश मलिक और प्रधान विवेक गौतम  ने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को सराहा और उन्हें भविष्य में और अधिक अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम समाज में महिलाओं की भागीदारी और उनके विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। 

अंत मे मिशन जागृति की संरक्षक एकता रमन ने सभी का शुक्रिया याद किया और कहा कि "हमारे लिए महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयास केवल एक कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है। आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सक्षम हैं और हमें उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देने की जरूरत है।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: