Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

फरीदाबाद को विकसित एवं स्वच्छ बनाना हमारा संकल्प : प्रवीण बत्रा जोशी

Faridabad-Mayor-Praveen-Batra-Joshi
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)


फरीदाबाद 25 मार्च । मंगलवार को फरीदाबाद की मेयर की शपथ लेने के बाद अधिकारिक रूप से मेयर बनीं प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि फरीदाबाद का चहुंमुखी विकास करना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी। फरीदाबाद के कोने-कोने तक विकास पहुंचाया जाएगा। फरीदाबाद की देवतुल्य जनता ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है, उस पर सदा खरा उतरने का वो प्रयास करेंगी।

मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा संगठन ने मेयर पद की  टिकट देकर उन्हें सम्मान देने का काम किया और फरीदाबाद की देवतुल्य जनता ने तो देश की सबसे बड़ी जीत देकर उनका सम्मान को बढ़ाने का काम किया है । प्रवीण बत्रा जोशी ने प्रदेश के अन्य जिलों से मेयर, चेयरमैन के साथ शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल मौजूद रहे। प्रवीण बत्रा जोशी ने उनका आभार जताया।  

मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय केबिनेट मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, खाध्य आपूति मंत्री राजेश नागर, विधायकों समेत भाजपा नेतृत्व का आभार जताया कि उन पर संगठन ने भरोसा कर मेयर की टिकट दी। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वे 3.17 लाख वोटों से जीतीं। 

हरियाणा के ही 10 नगर निगमों में नहीं, बल्कि देश में यह सबसे बड़ी जीत रही। प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि 4 लाख 16 हजार 927 वोटों के साथ फरीदाबाद की जनता का उन्हें जो आशीर्वाद मिला, उसे विकास के रूप में कई गुणा करके लौटाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला चुनाव था। इस चुनाव को फरीदाबाद की जनता ने देश में ही ऐतिहासिक बना दिया। फरीदाबाद नागर निगम में भाजपा के 46 में से 39 उम्मीदवारों को पार्षद चुनकर भी जनता ने भाजपा में अपना पूर्ण विश्वास जताने का काम किया।

कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए श्रीमती प्रवीण जोशी ने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी अपना मेयर बनाने का दावा कर रही थी उसके उम्मीदवार की  जमानत जब्त हो गई और 46 में से सिर्फ एक पार्षद से ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी अब अतीत हो चुकी है। जनता अच्छे से समझ चुकी है कि उनका विकास केवल भाजपा ही कर सकती है ।

मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हुए जन जन के  विकास और उत्थान के लिए काम कर रही है। फरीदाबाद में ट्रिपल इंजन की सरकार बन चुकी है और उस सरकार को तेज गति से चलाकर हम विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। श्रीमती जोशी ने कहा कि राजधानी दिल्ली के निकट होने के नाते हमारा फरीदाबाद बहुत ही महत्वपूर्ण शहर है और अपने शहर को  विकसित एवं स्वच्छ बनाना हमारा संकल्प है । 

फरीदाबाद जिले के नगर निगम क्षेत्र को वे बारीकी से समझती हैं। चुनाव प्रचार में हर क्षेत्र में जाने का अवसर मिला। हर क्षेत्र की समस्याओं से वो भली-भांति परिचित हैं। फरीदाबाद शहर के विकास के लिए जो भी विकास कार्यों की जरुरत होगी, वो सभी  विकास कार्य लिए जाएंगे और जनता की जो भी समस्याओं होंगी, उनका समाधान किया जाएगा।  

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Haryana-news

Post A Comment:

0 comments: