पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि थाना साइबर अपराध NIT में एक शिकायात 28 नवम्बर को सेक्टर-49 के रहने वाले एक व्यक्ति की प्राप्त हुई। जिसने अपनी शिकायत में बताया कि शिकायतकर्ता को प्रारम्भ में J.P. Morgan Group and Stanley Morgan Group में जोड़ा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसको शैक्षणिक संस्थान की आड़ में एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से झांसे में ले लिया।
जिसके बाद ग्रुप में शेयर मार्किट की जानकारी दी और शिकायतकर्ता ने अपने खाते से शेयर मार्किट में 85,65,000/-रु निवेश किए। शिकायतकर्ता ने 27 नवम्बर को जब 50 लाख रुपए निकालने चाहे तो पैसे नही निकले। जिसके लिए कुल राशि के 25% 2.5 करोड़ रुपए की मांग की। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस टीम ने आरोपी रजत कुमार उर्फ आकाश (24) व सागर (23) को इन्द्री करनाल से काबू किया है। दोनो आरोपी गांव झूमसी तहसील इन्द्री जिला करनाल के रहने वाले है। आरोपी सागर बैंक खाता धाराक है तथा रजत उपलब्ध कराने वाला है। सागर के खाते में ठगी के 24 लाख रुपए आए थे।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सागर ने अपना खाता 15000/-रु में रजत को बेचा था। आरोपी रजत ने खाता आगे 60000/-रु में बेचा था। दोनों आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Post A Comment:
0 comments: