Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

फरीदाबाद में बूथ मजबूत करने में जुटी भाजपा, देखें क्या बोले प्रदेश प्रभारी पूनिया

Haryana-Assembly-Elections-2024
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

Haryana-Assembly-Elections-2024

फरीदाबाद 25 अगस्त । “बूथ चलो अभियान” के तहत फरीदाबाद पहुंचे प्रदेश प्रभारी डा.सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा बहुत वर्षों तक जातिवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद और भ्रष्टाचार के चंगुल में जकड़ा हुआ था। पिछले 10 वर्षों में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सीएम नायब सिंह सैनी ने एक मजबूत सरकार हरियाणा को दी, जिससे हरियाणा के विकास की अभिनव शुरुआत हुई। 

हरियाणा में जो बदलाव आया उससे प्रदेश और प्रदेशवासी मजबूत हुए। डा.पूनिया ने फरीदाबाद विधानसभा के ओल्ड फरीदाबाद मंडल में बूथ नंबर 85 पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और डोर टू डोर जनसंपर्क भी किया। 

डा. पूनिया ने पूर्व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं पूर्व ज़िला अध्यक्षों जगदीश गोयल और स्वर्गीय आर डी बंसल के परिवारों से मुलाक़ात कर उनका कुशलक्षेम जाना और अनुसूचित जाति कार्यकर्ता गौरव चौहान के घर पहुँचकर कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया । डा. पूनिया ने फ़रीदाबाद में बूथ कार्यालय खोलने का शुभारंभ करते हुए फ़रीदाबाद विधानसभा के बूथ 139 पर बूथ कार्यालय का उद्घाटन किया ।

पुनिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा का चुनाव किसी व्यक्ति या परिवार का चुनाव का नहीं है, यह प्रदेश के विकास और लोकतंत्र को मजबूत करने का चुनाव है। कांग्रेस को 55 साल तक राज करने का मौका मिला, इसलिए कांग्रेस ने सोच लिया था कि राज करने का अधिकर सिर्फ कांग्रेस का ही है। 2014 में जनता ने कांग्रेस का भ्रम तोड़ा और इस बार भी तोड़ेगी। जनता हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार चाहती है और जनता के आशीर्वाद से हम तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएंगे।

“बूथ चलो अभियान” के तहत फरीदाबाद विधानसभा के बूथ नंबर 85 पर बूथ की बैठक आयोजित की गई जिसमे प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, फरीदाबाद विधानसभा प्रभारी अनिल नागर, संयोजक प्रकाशवीर नागर, जिला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, शोभित अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा, नीरज मित्तल, कुलदीप साहनी,  जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, प्रवीण चौधरी, गौरव चौहान, राज मदान, आभाष अग्रवाल, मंडल महामंत्री सुनील, संदीप बंसल, श्री चंद गौतम, मनोज कपिला, राहुल रात्रा, शारदा गर्ग, सुरेन्द्र सांगा, डी.पी जैन, प्रवीण लता कपिला, हेमा ठाकुर, नरेश अग्रवाल, सुरेन्द्र बतरा,शेखर आदि उपस्थित रहे।

बैठक के बाद डा.पूनिया ने बूथ पर जन सम्पर्क अभियान में भाग लिया और बूथ पर घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। प्रदेश प्रभारी डा.सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और बूथ और पन्ने तक भाजपा का संगठन मजबूत है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है, चुनाव में सबसे बड़ी भूमिका बूथ कार्यकर्ताओं की है। 

उन्होंने कहा कि संपर्क और संवाद से अपने बूथ को मजबूत कर बूथ को जीतना है। बूथ जीता, चुनाव जीता” इस मूलमंत्र पर चलकर अपने बूथ पर लोक संपर्क और लोक संवाद कर पार्टी की विचारधारा, योजनाओं और डबल इंजन सरकार के ऐतिहासिक कार्यों को लेकर घर-घर लेकर जाना है।

पूनिया ने कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर देश की बागडोर उनके हाथ में सौंपी और जनता के आशीर्वाद के दम पर पिछले 10 वर्षों में मोदी ने देश का चंहुमुखी विकास करने और देश के युवा, महिला, किसान और गरीब को सशक्त करने का काम किया है। 

उसी तरह 10 वर्षों में भाजपा की प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बड़े बदलाव किये, महिलाओं को सशक्त कर उनका मान बढ़ाने का काम किया। बिना खर्ची, बिना पर्ची से युवाओं को नौकरी देने का काम किया। कांग्रेस के समय में तो नौकरी खरीदी जाती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने योग्यता के मापदंड पर नौकरियां दी है।

मन की बात कार्यक्रम में देश के हर हिस्से और मुद्दे की बात करते हैं पीएम मोदी : डॉ.पूनिया

डॉक्टर सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ नंबर 85 पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात से मोदी जी देश की अखंडता और एकता को जोड़ने का काम करते हैं। मन की बात में चाहे कश्मीर हो या अरुणांचल प्रदेश या दक्षिण भारत का कोई राज्य, देश के हर हिस्से के लोगों की और मुद्दे की बात करते हैं। मोदी जी ने देश के लोकतंत्र को मजबूत करने और देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया है। श्री पुनिया ने कहा कि मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम हर व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक होता है।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: