Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

मांगे पूरी न होने से नाराज नगर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

nagar-palika-karmchari-sangh-haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

nagar-palika-karmchari-sangh-haryana

फरीदाबाद, 12 जुलाई 2024। हरियाणा सरकार से नाराज नगर निगम कर्मचारियों ने नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरु चरण  खंडिया की अध्यक्षता में काले झंडे उल्टी झाड़ू हाथों में लेकर नगर निगम मुख्यालय से बीके चौक तक जोरदार प्रदर्शन किया तथा प्रदर्शन कर सरकार द्वारा सफाई मित्र के नाम से बनाए गए पोर्टल  एवं नो वर्क नो के पत्र की प्रति जलाई । 

311एप एवं अन्य मांगों का ज्ञापन संयुक्त आयुक्त हैडक्वाटर गजेंद्र सिंह  के माध्यम से  अतिरिक्त मुख्य सचिव शहरी स्थानिय निकाय विभाग के नाम ज्ञापन सौपा।  मांगों का समाधान 20 जुलाई तक नहीं किया तो 21 जुलाई को रोहतक में राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कर  करेंगे बड़े आंदोलन का ऐलान।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप कहा सरकार ने हरियाणा में पूर्ववर्ती सरकारों के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए गुरुग्राम के 3480 सफाई कर्मचारियो सहित पूरे प्रदेश में 5 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारियों व सीवर मैनो की। उन्होंने छटनी के विरोध में आंदोलन कर रहे गुरुग्राम नगर निगम  के 26 सफाई कर्मचारी नेताओं की नौकरी बर्खास्त करना सरकार का असवैधानिक एवं घोर दलित एवं सफाई कर्मचारी विरोधी  कदम बताया। 

सरकार  ने सफाई कर्मचारियों का  शोषण करने की सभी सीमाएं  पार कर दी हैं, इससे  पहले सरकार ने नो वर्क नो पे  का पत्र भी किया था। शास्त्री ने सरकार पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम की तर्ज पर सफाई कर्मचारी व सीवर मैनो के लिए  अलग पोर्टल बनाकर अलग से वेतन निर्धारित कर समाज की मुख्य धारा से अलग करने का षड्यंत्र करते हुए ता उम्र सफाई कर्मचारी कच्चे तौर पर ही काम करेगा।

नपा0 कर्म0 संघ के राज्य उप महा सचिव सुनील चिंडालिया,अधाना, अनूप  चिंडालिया, ऑडिटर परशराम  ने मुख्यमंत्री द्वारा 16900 से 17000 रुपये की बढ़ोतरी करने की घोषणा को भी सफाई कर्मचारियों के साथ भद्दा मजाक बताते हुए कहा कि, सफाई अभियान के नाम पर सफाई कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है वहीँ सफाई कर्मचारियों को सफाई के उपकरण व सुरक्षा उपकरण भी नही दिए जा रहे हैं।

उन्होंने  कहा कि सरकार का घर-घर से कूड़ा उठाने और ठोस कचरा निस्तारण का प्रोजेक्ट को फेल बताते हुये शहरों की सफाई व्यवस्था खराब होने पर सवाल उठाते हुए सरकार से मांग की है कि सरकार अगर ईमानदार है तो गुरुग्राम और फरीदाबाद में ईको ग्रीन कंपनी द्वारा किए गए घोटाले की जांच कर दोषियों को सजा दिलवाने का काम करें। 

संघ के जिला प्रधान दिलीप सिंह बोहत, सचिव अनिल चिंडालिया ने सरकार के दलित प्रेम को झूठा करार देते हुए कहा की भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में एक भी सीवर मैन व सफाई कर्मचारियो की  नियमित भर्ती नही की है, तथा वर्षों से लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का पत्र जारी कर ने के बाद भी पक्का नहीं किया । उन्होंने कहा कि प्रदेश के पालिका परिषद निगम एवं अग्निशमन के कर्मचारी सरकार के इस  कर्मचारी विरोधी निर्णयो व गुरुग्राम के 26 सफाई कर्मचारी नेताओ की बहाली, 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रेल 2023 के समझौतों को लागू करने, 8 फरवरी 2023 के पत्र अनुसार 4298 सफाई कर्मचारी व 68 सीवर मैनो के पदों पर नियमित भर्ती करने, हकरन सहित सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने 1327 अनुबन्धित फायर मैनो व ड्राइवरों को फायर ऑपरेटरों के सृजित पदों पर समायोजित कर पक्का करने सहित अन्य मांगो को लेकर 12 जुलाई को काले झंडों व उल्टी झाड़ू के साथ  प्रदर्शन करेंगे व नो वर्क नो पे एवं सफाई मित्र पोर्टल के पात्रों की प्रति जलाएंगे।  सरकार ने यदि 20 जून तक मांगो का समाधान नही किया तो नपा0 कर्म0 संघ 21 जुलाई को रोहतक में राज स्तरीय विशाल कार्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर  राज्य व्यापी बड़े आन्दोलन की घोषणा करेगा।

प्रदर्शन को अन्य के अलावा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ प्रधान बलबीर सिंह सैनिटेशन स्टाफ के प्रधान शिवकुमार इलेक्ट्रीशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन वाटर सप्लाई यूनियन के सचिव राम रतन कर्दम सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ प्रधान राकेश चंडालिया सचिन कृष्णा चंडालिया कोषाध्यक्ष दर्शन सिंह सोया शक्ति सिंह श्रीपाल मोरिया देवेंद्र मझौली संजय की प्रेमपाल महिला नेता ललिता कमलेश शकुंतला नीतू रोशनी कमल आदि ने भी संबोधित किया

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: