Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना और मेहरचंद हरषाना ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

bjp-dharmvir-bhadna
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

फरीदाबाद - भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली का कल फरीदाबाद में जगह -जगह स्वागत किया गया।  सेक्टर 12 पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली का स्वागत करते हुए भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि दो महीने बाद हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के नेतृत्व में भाजपा की हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। 

धर्मवीर भड़ाना ने  कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जिस तरह से सबको साथ लेकर चल रहे हैं उससे साबित होता है कि सभी वर्गों के लोकप्रिय नेता हैं और उनमे कुशल नेतृत्व की अपार क्षमता है।  उन्होंने कहा कि वर्तमान में हरियाणा की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस में जिस तरह से गुटबाजी देखी जा रही है उसे देख लगता है कि कांग्रेस इस बार 2019 भी नहीं दोहरा सकेगी। कांग्रेसी आपस में ही लड़ रहे हैं जिसका फायदा भाजपा को मिलना तय है। 

धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि इस बार एनआईटी में भी कमल खिलने जा रहा है क्यू कि स्थानीय लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है।  लोकसभा चुनावों में कांग्रेस एनआईटी -86 में बुरी तरह से हार चुकी है।  भाजपा 42 हजार से ज्यादा मतों से आगे रही है।  प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए भाजपा नेता मेहरचंद हरषाना ने कहा कि इस बार फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों पर कमल खिलेगा। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: