Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

जाने क्यू NIT -86 फरीदाबाद की जवाहर कालोनी में लगे यशवीर डागर जिंदाबाद के नारे

Yashvir-Dagar-Faridabad-BJP
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

फरीदाबाद- एनआईटी -86 फरीदाबाद का हाल बेहाल करने में उन लोगों का हाथ है जो पिछले लगभग दो दशक से यहाँ से विधानसभा का चुनाव जीत चंडीगढ़ पहुंचे। वर्तमान समय में इस विधानसभा क्षेत्र की तमाम कालोनियां नरक के रूप में तब्दील हो चुकी हैं। लगभग 10 वर्षों से हरियाणा में भाजपा सरकार है और सरकार ने बिना भेदभाव के यहाँ भी विकास के लिए बहुत पैसे दिए लेकिन वो सैकड़ों करोड़ रूपये कुछ भ्रष्टों की भेंट चढ़ गए।  केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने भी इस क्षेत्र के विकास के लिए कई करोड़ दिए लेकिन क्षेत्र का हाल जस के तस हैं।  ये कहना है भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता यशवीर सिंह डागर का जिन्होंने आज जवाहर कालोनी में जन संपर्क अभियान चलाया। 

जवाहर कालोनी पहुंचे यशवीर डागर का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया और कहा कि एक बार हम लोग पैर छूने वाले एक नेता के चक्कर में आ गए और दूसरी बार एक नेता के इमोशनल होने के चक्कर में आ गए और अब कभी ऐसे नेताओं के चक्कर में नहीं आएंगे क्यू कि इन दोनों नेताओं ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र का ऐसा हाल कर दिया कि हम घर से बाहर भी नहीं निकल सकते क्यू कि घर के बाहर सीवर का गंदा पानी भरा रहता है। हजारों रूपये प्रति महीने पीने के पानी के लिए खर्च करना पड़ता है।  बच्चों को कन्धों पर बैठा स्कूल छोड़ना और लाना पड़ता है। 

लोगों ने यशवीर डागर को बताया कि अगर आधे घंटे बारिश हो जाए तो हम फरीदाबाद के हिस्से से कट जाते हैं क्यू कि यहाँ की मुख्य सड़कों पर इतना पानी भर जाता है कि सड़कों पर सिर्फ ट्रक ,ट्रैक्टर और बसें ही चल पाती हैं और अगर एक घंटे बारिश हो जाए तो ये बड़े वाहन भी सड़कों पर नहीं चल पाते।  हम लोग अपने घरों में बंधक बन कर रह जाते हैं। 

स्थानीय लोगों का दुःख दर्द सुनने के बाद यशवीर डागर ने उन्हें भरोषा दिलाया कि ढाई महीने बाद आप सबके अच्छे दिन आएंगे। क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी इस क्षेत्र का जल्द कायाकल्प करने के प्रयास में हैं।  हरियाणा में फिर भाजपा की सरकार बननी तय है और एनआईटी में भी आप लोगों ने भाजपा का साथ दिया तो इस बार बदलाव तय है और ये बदलाव एनआईटी क्षेत्र की जनता को इस नरक से निकालने के लिए हर प्रयास करेगा। यहाँ की जनता की हर समस्या का समाधान किया जायेगा। 

इस मौके पर लोगों ने यशवीर डागर जिंदाबाद के नारे लगाए और कहा कि अब हम किसी के बहकावे में नहीं आएंगे , वहां मौजूद लोगों में पिंटू,  प्रिंस , शेरी ,  मलकीत सिंह ,  बग्गा , सुरजीत सिंह , हरमीत सिंह , परवीन , चावला ,गिरीश गुप्ता , देशवाल नेगी , अश्वनी वर्मा ,धर्मेन्द्र वर्मा , काला मिस्त्री ,  हरिंदर सिंह नेगी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: