Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

दस लाख वोटों के अंतर से जीत का इतिहास रचेंगे कृष्णपाल गुर्जर : राजू ठाकुर

Krishan-pal-gujjar
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू ठाकुर (जैजू) ने किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस जम्बो कार्यकारिणी में नौ जिला उपाध्यक्ष, दस सचिव सहित कार्यकारिणी सदस्य शामिल है। राजू ठाकुर (जैजू) ने बताया कि कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष अनिल जेलदार, हरिन्द्र तोमर ऋषिराज गुप्ता, देवदत शर्मा, राजकुमार तंवर, राजेंद्र तालान, नरवीर मलिक, जिला महामंत्री मनोज भड़ाना, योगेश तेवतिया को बनाया गया है, जबकि कृष्ण अधाना, जितेंद्र बंसल, ओमप्रकाश ढींगड़ा, अमित सैनी, बंसीलाल, सरवन करहाना, विजयपाल भारद्वाज, चंचल डागी, संदीप तेवतिया को जिला सचिव मनोनीत किया गया है 

वहीं जिला कोषाध्यक्ष उत्कर्ष गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी मानसी अरोड़ा, आईटी प्रमुख अमित शर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख डालचंद शर्मा, सोशल मीडिया सह प्रमुख कविता मीना, जिला कार्यालय प्रभारी डा. इंद्राज तंवर के अलावा राजपाल भाटी को छांयसा मंडल, लाला राम को फतेहपुर मंडल, अजय तंवर को सीकरी मंडल अध्यक्ष बनाया गया है वहीं सुनील दत्त को आदर्श नगर मंडल, पवन शर्मा को बल्लभगढ मंडल, विरेंद्र जाखड को मुजेसर मंडल, मूलचंद भाटी को ओल्ड फरीदाबाद मंडल, विकास शर्मा को अजरौंदा मंडल अध्यक्ष, दिगविजय तेवतिया को सीही मंडल अध्यक्ष, सुनील सरदाना को तिगांव मंडल, सुरेंद्र वर्मा को खेड़ी मंडल, सतेंद्र यादव को सराय मंडल, अरविंद तोमर को सेहतपुर मंडल, विनोद तंवर को बडखल, रवि भडाना को मेवला, सतपाल प्रजापति को एनएन मंडल, ओमप्रकाश डागर को पाली मंडल, पंकज पाल को जवाहर मंडल, संतोष झा को डबुआ मंडल, सुरेंद्र भड़ाना को नंगला मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। 

जिलाध्यक्ष राजू ठाकुर ने कहा कि कार्यकारिणी में मेहनती व ईमानदार कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है, जो लोकसभा चुनावों में अबकि बार 400 पार के नारे को सार्थक करने में कोई कसर बाकि नहीं छोड़ेंगे और फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर दस लाख वोटों के अंतर से जीतकर देश में इतिहास रचने का काम करेंगे। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: