Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

किसान, मजदूर, कर्मचारियों ने मनाया 42 वां शहीदी दिवस

bhiwani-farmer-news
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

bhiwani-farmer-news

भिवानी 19 जनवरी, 2024. रिटायर्ड कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय किसान सभा, मजदूर संगठन सीटू व सर्व कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से जिला उपायुक्त कार्यालय भिवानी के सामने 42 वां शहीदी दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामफल देशवाल , अनिल कुमार , सुरजभान जटासरा व सुन्दर सिंह कोच ने संयुक्त रूप से की । मंच का संचालन रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य सचिव रतन कुमार जिंदल ने किया। 

इस मौके पर किसान, रिटायर्ड कर्मचारी, कर्मचारियों व मजदूरों ने प्रदर्शन करके तहसीलदार के मार्फत मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम मांगो बारे ज्ञापन भी सौपा व पटवारी, कानूनगों की हड़ताल का सर्मथन करते हुए जल्द से जल्द इनकी मांगों का समाधान करने की मांग की।

सभा को सम्बोधित करते हुए मजदूर, किसान व कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 19 जनवरी 1982 को ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के सर्मथन में किसानों ने हड़ताल की थी जिसमें 10 से ज्यादा किसान मारे गये थे। जिसके बाद से पूरे देश में किसान मजदूर 19 जनवरी को शहीदी दिवस के रूप में मनाते हैं। देश व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के मुद्दों का समाधान नही कर रही हैं। 

एमएसपी कानून को लागू नही किया जा रहा हैं, व बिजली बिल 2023 को लागू किया जा रहा हैं। रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगो को लागू नही किया जा रहा हैं। सरकार लबर कोड लागू करके मजदूरों को गुलाम बनाने का काम कर रही हैं। मंहगाई, बेरोजगारी, नीजिकरण के मुद्दें का समाधान करने की बजाये, जाति -धर्म व मंदिर के बहाने से जनता का ध्यान बुनायादि मुद्दों से हटा रही हैं। 

इसलिए सयुक्त किसान मोर्चा, सयुक्त ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संगठनों ने 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर व वाहन परेड व 16 फरवरी को प्रतिरोध दिवस व ग्रामीण बंद का आह्वान किया हैं। इससे पहले देशभर मंे सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया हैं। आज के धरना-प्रदर्शन के माध्यम से निम्मलिखित मांगो की मांग कीः-

1 भिवानी जिले के 2022 व 2023 की बर्बाद फसलों का 246 करोड़ का बीमा बकाया है उसका भुगतान किया जाए।

2 वर्ष 2023 की जनवरी फरवरी में बेमौसमी बारिश, ओले व पाले से माराी गई रबी फसल 288 करोड़ बकाया वितरित किया जाए।

3 जिले मं बकाया पड़े टयूबैल कन्केशन जुडवाने का कार्य जल्द से जल्द किया जाए।

4 जिले मंे बंद खनन क्षे़त्र को खोला जाए, ताकि जनता को भवन निर्माण की सामग्री सुलभ व सस्ती मिल सके और जनता को रोजगार मिले।

5 सभी गांव मं मनरेगा का कार्य लगवाया जाए तथा दिहाड़ी 600 रूपये हो।

6 डिपों होल्ड़रों की हड़ताल के चलते गरीबों को दो महिने का राशन बटवाने का प्रबन्ध किया जाए।

7 सभी कैटेगरी के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। तथा उनकी वेतन विसंगतीयां दूर की जाए।

8 पटवारी कानूनगों एसोसियेशन से बातचीत करके उनकी जायज मांगे मानी जाए।ं, ताकि आम जनता को दुखी ना होना पडे़।

9 विभिन्न विभागों में खाली पडें पदों को भरा जाए, ताकि जनता के कार्य सुचारू रूप से हो सकें एंव बेरोजगारों को रोजगार मिल सके।

10 पुरानी पैशंन बहाल की जाए, ताकि बुढापा सुरक्षित रहे।

11 जिले की सभी नहरों में महिने में एक सप्ताह पूरा पानी चलवाया जाए।

12 किसानों को बाजरे के भावान्तर की राशी उनके खातों मे डाली जाए।

इस मौके पर किसान सभा नेता व माकपा जिला सचिव का. ओमप्रकाश, मा. शेर सिंह, रामोतार बलियाली, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से मा. वजीर सिंह, विजयपाल रतेरा, अभय राम तोशाम, नरेश शर्मा, सज्जन कुमार सिंगला कर्मचारी नेता सहदेव ने विचार रखे। इस मौके सीटू नेता अनिल कुमार, राममेहर सिंह, सुखदेव पालवास, कर्मचारी नेता संदीप सांगवान, महेन्द्र ंिसह, चांदीराम, फतेह सिंह, काग्रेशी नेता नरेश तंवर आदि शामिल हुए।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

bhiwani

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: