Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

पब्लिक हेल्थ ग्रामीण जल कर्मी ऑर्गेनाइजेशन ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

PROTEST-IN-FARIDABAD
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)


फरीदाबाद - 12 जनवरी। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित पब्लिक हेल्थ ग्रामीण जल कर्मी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। भारतीय मजदूर संघ हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में फरीदाबाद तहसीलदार सुरेश कुमार को जल कर्मियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया गया।

सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय फरीदाबाद में पब्लिक हेल्थ ग्रामीण जल कर्मी ओरगेनाइजेशन हरियाणा ( संबंधित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा ) ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। मांगपत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया।

भारतीय मजदूर संघ हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण जलकर्मियो का ईएसआई, पीएफ लागू हो, पंचायत की राजनीतिक दखल बंद हो। हमारे जल कर्मियों एवं कर्मचारियों का शोषण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगा।  अधिकारी कर्मचारियों  शोषण में शामिल हैं ऐसे लोगों का मामला मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में है।  

भारतीय मजदूर संघ हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार, जिला महामंत्री नीरज त्यागी, नगर निगम प्रेम सिंह रावत, पब्लिक हैल्थ ग्रामीण जल कर्मी ओरगेनाईजेशन सुंदर भाड़ाना, महासचिव नवल किशोर, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष सतीश भाटी, अमित कुमार और राजकुमार सुनपेड़ सहित काफी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: