Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

शहर में ईको ग्रीन कम्पनी के फेल होने के कारण सफाई व्यवस्था बेहाल : नरेश शास्त्री

NAGARPALIKA-KARMCHARI-SANGH-HARYANA
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

NAGARPALIKA-KARMCHARI-SANGH-HARYANA

फरीदाबाद, 14 दिसम्बर। नगर निगम मुख्यालय पर पहले दिन की टूल व पेन डाउन हडताल को संबोधित करते हुए संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री हरियाणा सरकार की कर्मचारी व जन विरोधी नीतियों पर जमके बरसे।

शास्त्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार की तानाशाही, बर्बरता एवं राज हट की भेंट चढी जूनियर इंजीनियर संदीप तलवार की नौकरी, शहर में  ईको ग्रीन कम्पनी के फेल होने के कारण सफाई व्यवस्था खराब, सरकार ईको ग्रीन कंपनी का ठेका रदद् करने में घबरा रही है। सरकार व निगम प्रशासन, शहर की जनता द्वारा जमा किए गए टैक्स के पैसे को अनावश्यक रूप से खर्च कर कुटेशन बेस पर कूड़े का उठान करवा कर वाहवायी लूट रहा है। निगम प्रशासन और सरकार, सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रहा है, काम के दबाव में सतीश सफाई कर्मचारी चढ़ा मौत की भेंट।

सरकार की हटधर्मिता वायदा खिलाफी, छंटनी एवं शोषण के खिलाफ लाम बंद हुए प्रदेश के कर्मचारी ने आज पहले दिन की टूल डाउन हड़ताल कर  गुरुग्राम में छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने 29 अक्टूबर 2022 में 5 अप्रैल 2023 के समझौता को लागू करवाने, 30 वर्षो से निगम में  दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के पदों पर लगे बेलदार, माली, वाटर पम्प हेल्पर, सफाई कर्मियों को माननीय हाईकोर्ट द्वारा नियमित करने के आदेशों को लागू करने, नो वर्क नो पे के काले कानून के खिलाफ  तथा 24 सूत्रीय मांग पत्र का समाधान करने के लिए टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल की गई।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा 4 फरवरी 2024 को रोहतक में की जाने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली में भी नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के हजारों सदस्य शामिल होकर सरकार की कर्मचारी एवं सामाजिक न्याय विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे।

शास्त्री ने जनहित को ध्यान में रखते हुए जल सेवा एवं अग्नि शमन सेवाओ को सुचारू रूप से चालू रखने का ऐलान करते हुए कहा कि ये कर्मचारी  हड़ताल के दौरान किए जाने वाले प्रदर्शनों में शामिल रहेंगे। अन्य सभी 60 नगर पालिकाओं, परिषदों व नगर निगमों के सफाई कर्मचारी, सीवरमैन व तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

आज की टूल डाउन हड़ताल की अध्यक्षता संयुक्त रूप से गुरुचरण खांडिया प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन व अनूप चिंडालिया राज्य सचिव एवं प्रधान सीवरमैन यूनियन व रणजीत शुक्ला प्रधान कार्यालय यूनियन नगर निगम फरीदाबाद व संचालन कृष्ण चिंडालिया सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन ने किया। आज की हड़ताल में सभी कर्मी नेताओं ने अपने भाषण में सरकार पर हमला बोला व शहर में झाडू पर्दशन किया।

आज के विरोध प्रदर्शन में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के अलावा संघ के डिप्टी जरनल सेकेटरी सुनील चिंडालिया, राज्य उपाध्यक्षा कमला देवी, ऑडिटर परसराम अधाना, जिला प्रधान दलीप सिंह बोहत, सचिव नानकचंद खैरालिया, कोषाध्यक्ष अनिल चिंडालिया, राज्य महिला सब कमेटी की सदस्य सुरेश देवी व ललिता देवी,  जेई यूनियन के प्रधान वीर सिंह, सचिव अजय शास्त्री, बेलदार यूनियन के प्रधान शाहबुद्दीन, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी चरण शर्मा, चालक यूनियन के प्रधान वेद भड़ाना, इलेक्ट्रिशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा, सनिटेशन यूनियन के प्रधान शिव कुमार आदि भी उपस्थित रहे।

नगरपालिका कर्मचारी संघए हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगते  हुए कहा कि सफाई का लगभग काम घर-घर से कूड़ा उठाने कूड़े को ठोस कचरा निस्तारण प्लांट पर ले जाने का काम व सीवर का काम भी सरकार ने ठेकेदारों के हवाले कर दिया है। 

ठेकेदार सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में फेल है और पूरे हरियाणा में म्युनिसिपालिटीज में सफाई अभियान और ठेकेदारी के नाम पर बड़ी लूट भ्रष्टाचार है। जनता की खून पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है और सफाई कर्मचारियों को ठेकेदारों का गुलाम कम वेतन में जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

छंटनी कर काले कानून थोप शोषण कर रही है सरकार। पिछले 26 वर्षों में नही की सफाई व सीवर कर्मचारियों की नियमित भर्ती। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान के नाम पर जनता के साथ धोखा और सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है सरकार। सफाई अभियान चलाने से पहले सफाई उपकरण सुरक्षा उपकरण संसाधन एवं कर्मचारी संख्या बल पूरा कर योजना बनाकर वर्ष में एक दो बार विशेष अवसर त्योहार पर या किसी बीमारी के फैलने की आशंका पर सफाई अभियान चलाया जाता है।

बगैर संसाधनों, सफाई उपकरणों, सुरक्षा उपकरणों व कर्मचारी संख्या बल पूरा किए  बगैर  सरकार अब पूरे वर्ष सफाई अभियान चलाती है, केवल सत्तारूढ़ पार्टी के नेता एवं अधिकारी फोटो सेशन कर जनता को सफाई के नाम पर गुमराह करते हैं और सफाई कर्मचारियों की त्यौहारी, राष्ट्रीय पर्व, साप्ताहिक अवकाश एवं उनकी सीएल, ईएल छुट्टियों पर भी पाबंदी लगा दी जाती है, और कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। 

सफाई कर्मचारियों की आये दिन सीवर व सेफ्टी टैंको में मौत इस बात का पुख्ता सबूत है सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों को न्याय देना तो दूर उनकी मौतों पर संवेदना तक प्रकट नहीं की जाती है। श्री शास्त्री ने मृतक सतीश के परिवार को 50 लख रुपए आर्थिक सहायता व्यापक की नौकरी देने तथा संदीप तलवार, हेमंत त्यागी जूनियर इंजीनियर को बहाल करने, हाई कोर्ट से जीतकर के आए 112 बेलदार माली पंप हेल्पर को पक्का करने की भी मांग की है।

शास्त्री ने कहा कि पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमो के हो रहे विस्तार व क्षेत्रफल आबादी, कार्य की अधिकता के अनुपात में ग्रुप सी, डी व सफाई, सीवर अग्निशमन कर्मचारियों की पद सख्या बढ़ाई जाए व नए पद सृजित कर रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करे सरकार।

 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: