Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

15 अक्टूबर को रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली की सभी तैयारियां पूरी : नरेश शास्त्री

Municipal-Employees-Union-Haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)


फरीदाबाद, 10 अक्टूबर, नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने नगर निगम मीटिंग हॉल में सफाई कर्मचारी यूनियन एवं सेनिटेशन स्टाफ यूनियन के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की वायदा खिलाफी, उदासीन रवैया, निजीकरण की नीतियों तथा पुरानी पेंशन बहाली, रेगुलाइजेशन, हकरन को भंग करने आदि मांगों को लेकर प्रदेश के कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने दावा किया कि 15 अक्टूबर को रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली की तैयारीयो में पूरे प्रदेश के हजारों कार्यकर्ता जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि आक्रोश रैली अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक होगी। बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरुचरण खांडिया व सेनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान शिवकुमार उज्जनवाल ने की तथा बैठक का संचालन सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के सचिव अनिल चिंडालिया ने किया । 

बैठक में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील चंडालिया, उपाध्यक्ष कमला तथा जिला प्रधान दिलीप सिंह बोहत भी उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह बोहत ने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम से लगभग 32 बसें रोहतक रैली में जाएंगी। उन्होंने कहा की रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

संघ के जिला प्रधान दिलीप सिंह बोहत, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरुचरण खांडिया एवं सेनिटेशन स्टाफ के प्रधान शिवकुमार उज्जनवाल व सचिव अनिल चंडालिया ने निगम आयुक्त द्वारा विगत कल 9 अक्टूबर को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों सहित सह सहायक सफाई निरीक्षक सुभाष को सस्पेंड करने की घटना पर नाराजगी प्रकट की है। 

संघ ने निगम आयुक्त को पत्र लिख तानाशाही पर रोक लगाते हुए सस्पेंड किए गए सभी कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से बहाल करने की मांग की है ।कर्मी नेताओं ने कहा कि कूड़े के ढेर सैनिटेशन सुपरवाइजर स्टाफ और सफाई कर्मचारियों की वजह से नहीं लगे है, इसके लिए इको ग्रीन कंपनी जिम्मेदार है, जो शहर में लगे कूड़े के ढेरों का उठान नहीं कर पा रही है। 

वही सीवर व्यवस्था खराब होने के भी ठेकेदार जिम्मेदार हैं, क्योंकि लगभग सभी निगम क्षेत्र का ऑपरेशनल एंड मेंटिनेस का ठेका दिया हुआ है ।निगम आयुक्त एक ग्रीन से कूड़ा उठावाने की बजाय निगम कर्मचारी पर अनावश्यक कार्यवाही कर जनता में सस्ती वाहवाही लूटने का काम कर रही है। 

जिसका यूनियन विरोध करेगी उन्होंने कहा कि हाल ही में चलाये गए स्वच्छता अभियान में साप्ताहिक छुट्टी त्योहारी छुट्टियों में भी कर्मचारियों ने दिन-रात जुट कर मेहनत की है , और उसे मेहनत का फल उनको सस्पेंशन के रूप में दिया जा रहा है। निगम आयुक्त अपने कार्य शैली मैं सुधार करें शहर का विकास और स्वच्छता बगैर कर्मचारियों के सहयोग के नहीं की जा सकती।

आज की बैठक में वरिष्ठ सफाई निरीक्षक बिसन स्वरूप तेवतिया, ब्रजमोहन शर्मा, हरवीर रावत, ओमप्रकाश शर्मा, जिला कार्यकारिणी प्रधान सुदेश कुमार महिला सब कमेटी की नेता सुरेश देवी ललिता देवी कमलेश शकुंतला नीतू व बल्लभगढ़ जोन के प्रधान राहुल चंडालिया ओल्ड जोन के प्रधान सुनील खंडेलवाल, श्रीपाल मौर्य शक्ति सिंह, देवेंद्र देवी, संजय कीर सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी सम्बोधित किया।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: