Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

baljeet-kaushik-congress-leader-faridabad
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

baljeet-kaushik-congress-leader-faridabad

फरीदाबाद। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी नेताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा को गंगाजल से साफ करके उस पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस दौरान कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी अमर रहे, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। इस मौके पर विनोद कौशिक अध्यक्ष, विचार विभाग, हरियाणा कांग्रेस, जवाहर ठाकुर, राजा सैनी, अधिवक्ता अनुज शर्मा, संजय कौशिक, महेंद्र यादव, आकाश शर्मा अध्यक्ष बल्लभगढ़ विधानसभा, सुनीता फागना, महिला अध्यक्ष फरीदाबाद, डा. सौरभ शर्मा, उपाध्यक्ष (हरियाणा ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस), रजत वशिष्ठ, विपिन कपासिया आदि उपस्थित थे। 

उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए बलजीत कौशिक ने कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक माने जाते हैं। देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है। इतना ही नहीं बल्कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने ही किया। श्री कौशिक ने कहा कि मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया। 

उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में राजीव गांधी के सहयोग को नकारा नहीं जा सकता, आज भारत देश जो उन्नति के शिखर पर पहुुंचा है, उसकी नींव राजीव गांधी द्वारा ही रखी गई थी। श्री कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी स्व. राजीव गांधी के सपनों को साकार करने में जुटे है और उन्नत भारत निर्माण में अपना योगदान दे रहे है क्योंकि कांग्रेस पार्टी इस देश के विकास के लिए सदैव समर्पित रही है और समर्पित रहेगी। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी जी के आदर्शाे पर चलने का संकल्प लेते हुए देश व समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: