Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

तिरंगा हमें देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है : कृष्णपाल गुर्जर

Union-Minister-of-State-Krishna-Pal-Gurjar
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

Union-Minister-of-State-Krishna-Pal-Gurjar

हथीन (पलवल), 13 अगस्त। हथीन विधानसभा में रविवार को भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में देश में विधानसभा अनुसार तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में केंद्रीय राज्यमंत्री व स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विधायक हथीन प्रवीण डागर ने यात्रा का नेतृत्व किया। तिरंगा यात्रा हथीन की अनाज मंडी से आरंभ होकर पूरे हथीन के बाजार में से होते हुई वापिस अनाज मंडी में ही सम्पन्न हुई।

तिरंगा यात्रा हथीन की अनाज मंडी से ट्रैक्टरों पर बैठकर निकाली गई। इस मौके पर आस-पास के इलाके से आए सैकड़ों ट्रैक्टरों पर बैठकर जनता ने  नेताओं के साथ मिलकर हाथ में तिरंगा लेकर इस यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर हाथों में तिरंगा लिए हुए हजारों लोग उल्लाषपूर्वक भारत माता की जय के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा में चल रही थे। जगह-जगह तिरंगा यात्रा पर लोगो ने पुष्प वर्षा की। यात्रा आरंभ होने से पहले मंडी  में जनसमूह को संबोधित किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है और आज तिरंगा की शान  केवल भारत में ही नहीं हमारे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बढी है। पूरे देश में आज 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चला हुआ है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी व्यक्ति आजादी के इस महापर्व के अवसर पर सभी अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराएं।

विधायक  प्रवीण डागर ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हाथ में लेकर हमारे वीर सपूतों ने देश को आजाद कराया था। तिरंगा हाथ में लेकर हमारे वीर सैनिक बॉर्डर पर खड़े होकर भारत माता की सुरक्षा करते हैं और उमड़ा हुआ जनसैलाब बता रहा है कि हमारे दिलो में तिरंगे के लिए वही प्यार, वही सम्मान है। तिरंगा देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। 

जिला पलवल के भाजपा अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने भी अपने संबोधन में आए हुए नेताओं, कार्यकर्ताओं और आमजनों का अभिनंदन कर धन्यवाद किया। इस यात्रा में  जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित, योगेंद्र सहरावत, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि सहरावत, हरेंद्र रामरतन सहित विभिन्न कार्यकर्ता और संस्थाओं के अलावा आस -पास के गांवों के सरपंच व अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: