Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

DCP बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल ने मोहना पुल व यमुना के आसपास एरिया में हालातों का लिया जायजा

DCP-Ballabgarh-news
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

फरीदाबाद: डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल ने बल्लभगढ़ एरिया में मोहना पुल व आसपास के एरिया में यमुना के जलस्तर व जलभराव का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के बारे में अहम दिशा निर्देश दिए।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि डीसीपी थाना छायंसा पहुंचे। उन्होंने थाना परिसर का दौरा कर पुलिसकर्मियों को यमुना के आसपास के एरिया की ड्यूटी के बारे में अहम दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने छायंसा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र के साथ मिलकर मोहना पुल पर पहुंचे और यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर और हालातों का जायजा लेने के लिए यमुना व उसके आसपास के एरिया पहुंचे। 

इस दौरान उन्होंने यमुना के पास रह रहे लोगों से से बातचीत की और उनको हिदायत बरतने को कहा यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है इस लिए सभी को सतर्क निगरानी की आवश्यकता है पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। यमुना के इलाके में पुलिस द्वारा लगातार गस्त की जा रही है ताकि समय पर हालातों का जायजा लिया जा सके उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन की ओर से आमजन को अनुरोध है कि वह यमुना के किनारे ना जाए और साथ ही अपने पशुओं को भी यमुना किनारे जाने से रोके। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तैनात है और वह इसी प्रकार आमजन की सुरक्षा के लिए कार्य करती रहेगी।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: