Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

निगम कर्मचारियों के मुद्दों का समाधान करने के लिए गंभीर नहीं है सरकार व स्थानीय प्रशासन : शास्त्री

nagar-palika-karmachari-sangh-protest
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

nagar-palika-karmachari-sangh-protest

फरीदाबाद, 1 जून। नगर निगम के कर्मचारियों ने आंदोलन को तेज करने के लिए कसी कमर कल सभी विभागों के कार्यकर्ताओं की बैठक कर आंदोलन तेज करने का लेंगे निर्णय।

गौरतलब है कि नगर निगम के कर्मचारी पिछले 21 दिनों से भोजन अवकाश के समय लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन है कि कर्मचारियों की मांगों के प्रति पूर्ण रूप से उदासीन रवैया अपनाते हुए मौन धारण किए हुए है। जिससे कर्मचारियों में प्रशासन के प्रति गुस्सा पनप रहा है। 

कर्मचारियों ने गुरुग्राम व पुन्हाना के कर्मचारियों की हड़ताल के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए उनकी मांगों एवं आंदोलन का पुरजोर समर्थन करने का भी ऐलान किया है। कर्मचारियों ने धमकी दी है कि यदि गुरुग्राम व पुन्हाना के कर्मचारियों के साथ तानाशाही की गई तो फरीदाबाद के कर्मचारी भी हड़ताल पर चले जाएंगे।

आज की विरोध सभा की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दलीप सिंह बोहत ने की तथा मंच का संचालन सफाई कर्मी नेता ने किया।

विरोध सभा में मुख्य रूप से नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप प्रधान कमला व राज्य सचिव अनूप चिंडालिया भी उपस्थित रहे।


नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि प्रदेश भर में अलग-अलग पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमों व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के आंदोलन चल रहे हैं, लेकिन सरकार व स्थानीय प्रशासन कर्मचारियों के मांग एवं मुद्दों का समाधान करने के लिए गंभीर नहीं।

श्री शास्त्री ने गुरुग्राम व पुन्हाना सहित दर्जनों शहरों में चल रहे आंदोलन का समर्थन करने का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार राज्यस्तरीय आंदोलन करने के लिए कर्मचारियों को मजबूर कर रही है। संघ आगामी 10 व 11जून को कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर प्रशिक्षण शिविर के मंच से ही आगामी आंदोलन का ऐलान करेगा।

आज की विरोध सभा को अन्य के अलावा कर्मी नेता ललिता देवी, सुरेश देवी, शकुंतला, कमला माया, रघुवीर चौटाला, कृष्ण चिंडालिया, राकेश चिंडालिया, सुरेश मेलंदा, दर्शन सोया, सुदेश कुमार, अनिल चिंडालिया, नानक चंद खेरालिया, मनोज शर्मा, शहाबुद्दीन, महेंद्र कुडिय़ा, श्रीपाल मोरिया, शक्ति सिंह, देवेंद्र मंझावली, प्रेमपाल, राजवीर सहित दर्जनों नेताओं ने भी संबोधित किया।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: