Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

पुरानी पेंशन की बहाली वा हरियाणा कौशल रोजगार निगम समाप्त होने तक करेंगे संघर्ष : रणजीत शुक्ला

NAGAR-PALIKA-KARMCHARI-SANGH-HARYANA
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

NAGAR-PALIKA-KARMCHARI-SANGH-HARYANA

फरीदाबाद 9 जून, नगर निगम के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के दर्जनों कर्मचारियों ने आज लिपिक कर्मचारी यूनियन के प्रधान रणजीत शुक्ला व जूनियर इंजीनियर यूनियन के प्रधान वीर सिंह तेवतिया की संयुक्त अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय पर आज लगातार  पांचवें दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। भूख हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में नगर निगम के सभी विभागों के सैकड़ों कर्मचारी भोजन अवकाश के समय निगम मुख्यालय पहुंचे और जोरदार विरोध सभा की विरोध सभा का संचालन जूनियर इंजीनियर यूनियन के सचिव अजय शास्त्री ने किया।

लिपिक कर्मचारी यूनियन के प्रधान रंजीत शुक्ला व जूनियर इंजीनियर यूनियन के सचिव अजय शास्त्री ने कहा कि नगर निगम मुख्यालय से लेकर पूरे प्रदेश में हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करने पुरानी पेंशन को बहाल करने सभी प्रकार के ठेकों को समाप्त कर हरियाणा कौशल रोजगार निगम में लगे कर्मचारियों सहित सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने नए पद सृजित करने रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने तथा पालिका परिषद निगमों में सफाई व सी व कर्मचारियों को सरकार के पत्र के आधार पर नियमित करने एलटीसी वर्दी तेल साबुन एसीपीसी खेल पदोन्नति आदि मांगों का समाधान होने तक नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा संघर्ष करेगा।   

शुक्ला व शास्त्री ने कहा कि जब तक एआरसी के लगभग 60 कर्मचारियों का कई महीने का वेतन तथा एसकेआर अनल पर अनुभव रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा निगम मुख्यालय के गेट पर आंदोलन जारी रहेगा क्रमिक भूख हड़ताल यों को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उप प्रधान बलबीर सिंह उप प्रधान रविंद्र नगर मैं भी समर्थन देने की घोषणा की क्रमिक भूख हड़ताल पर विशेष रूप से नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री उप प्रधान कमला उप महासचिव सुनील चंडालिया राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि तथा राज्य की महिला सब कमेटी की सदस्य सुरेश व ललिता भी उपस्थित रही।


कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री जिला प्रधान दलीप सिंह सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांड्या वह जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुदेश कुमार ने कहां की नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर कल 10 जून से कुरुक्षेत्र की प्रजापति कुम्हार धर्मशाला में शुरू होगा जो 11 जून को समाप्त होगा इस कार्यकर्ता प्रशिक्षण में राष्ट्रीय आंदोलन की रणनीति बनाई जाए ।

शास्त्री ने कहा कि राष्ट्रीय आंदोलन की घोषणा प्रशिक्षण शिविर के मंच से करेंगे या तो सरकार नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से 29 अक्टूबर 2022 में 5 अप्रैल 2023 के समझौतों को लागू करें अन्यथा सरकार को पालिका कर्मचारियों का एक बार पुनः बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ेगा आज के प्रदर्शन को अन्य के इलावा कर्मी नेता कृष्ण चंडालिया रघुवीर चौटाला राकेश चंडालिया मनोज शर्मा देवी चरण शर्मा शिव कुमार अनिल चंडालिया शहाबुद्दीन रामरतन कर्दम रामपाल श्रीपाल मोरिया शक्ति सिंह प्रेमपाल महेंद्र कुड़िया महिला नेता शकुंतला कमलेश ज्ञानो देवी रोशनी सत्तो देवी आदि ने भी संबोधित किया।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: