अब ये कर्मचारी 14 मई को भी निगम मुख्यालय पर गेट मीटिंग का क्रम जारी रखेंगे। आज की गेट मीटिंग एवं प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया ने की तथा मंच का संचालन कृष्ण चंडालिया ने किया। मीटिंग में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह संगेलिया, उप महासचिव सुनील चंडालिया, राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि भी उपस्थित रहे।
निगमायुक्त से तीन दौर की हुई वार्ताओं में उक्त मांगों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन आज तक इन मांगो का समाधान निगम प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है। इसलिए अब निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों नेअनिश्चित कालीन आंदोलन करने का मन बना लिया है।निगम कर्मचारियों ने एलान किया कि सरकार द्वारा जारी किए गए पत्रों को लागू करवाने व अन्य मांगों को लागू होने तक निगम कर्मचारी आंदोलन चलाएंगे।
आज के प्रदर्शन एवं मीटिंग में इलावा कर्मी नेता जिला प्रधान दलीप बोहोत, जिला सचिव नानक चंद खेरालिया, कार्यकारी प्रधान सुदेश कुमार, विशाल पारचा, रंजीत शुक्ला, देवी चरण शर्मा, मनोज शर्मा रामरतन कदम महेश शर्मा राकेश चंडालिया, महेंद्र कुड़िया, रघुवीर चौटाला, राजकुमार डबगोहर, साजन खांडिया, मनोज बालगोहर, ललिता, सुरेश , कमलेश, सत्तो, कमला आदि भी उपस्थित थे।
Post A Comment:
0 comments: