अन्यथा संघ 4 अप्रैल के बाद राज्य कमेटी की बैठक बुलाकर हड़ताल का एलान करेगा। आज के आक्रोश प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव नानक चंद खेरालिया ने की तथा मंच का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव कृष्ण चंडालिया ने किया।
कर्मचारियों को नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री राज्य उपाध्यक्ष कमला राज्य सचिव अनूप चंडालिया सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला वरिष्ठ उप प्रधान बलबीर सिंह, संघ के जिला प्रधान दलीप सिंह बोहत कैशयर अनिल चंडालिया ने फूल मालाएं पहनाकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठाया।
हरियाणा टूरिज्म विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों ने आज टूरिज्म विभाग के महासचिव सुभाष देशवाल राज्य नेता दिगंबर डागर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर निगम कर्मचारियों के आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार मानी गई मांगों सफाई कर्मचारियों को फायर कर्मचारियों को 1हजार रुपये जोखिम भत्ता देने, फायर विभाग को पुनः निकाय विभाग में शामिल करने, एक्स ग्रेशिया पॉलिसी में लगाई गई शर्तों को हटाने कोविड-19 गए कर्मचारियों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता व नौकरी देने कच्चे कर्मचारियों को दुर्घटना होने पर इलाज का खर्च विभाग द्वारा वहन करने तथा मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने कच्चे कर्मचारियों को भी एक्सग्रेशिया पॉलिसी का लाभ देने का पत्र जारी करने हरियाणा को कौसल रोजगार निगम को भंग कर सभी कर्मचारियों को विभाग के रोल पर करने समान काम समान वेतन देने सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व अन्य मांगों के पत्र जारी करे ।
शास्त्री ने कहा कि संघ के लंबे आंदोलन और संघर्ष के बाद सरकार से ठेके में लगे कर्मचारियों को बैंक के माध्यम से वेतन देने की ईएसआई ईपीएफ का लाभ देने व कच्चे कर्मचारियों को एलटीसी देने अनुबंधित सफाई कर्मचारियों एवं सीवर मैनो को भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पक्का करने वह अन्य पत्र जारी किए हैं लेकिन पालिकाओं, परिषदों व नगर निगमो के स्तर पर उक्त पत्रों को लागू नहीं किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है ।
क्रमिक भूख हड़ताल में अन्य के अलावा कर्मी नेता मनोज शर्मा, देवी चरण शर्मा शहाबुद्दीन प्रेमपाल प्रदीप चावरिया शिवकुमार राहुल चंडालिया राकेश दर्शन सोया शक्ति सिंह श्रीपाल मौर्य देवेंद्र मंझावली देवा प्रेमपाल रघुवीर सुदेश कुमार सुरेश मेलादा जिला महिला कन्वीनर सुरेश देवी तथा सत्तो देवी ज्ञानवती माया कमलेश शकुंतला आदि नेताओं ने भी हिस्सा लिया।
Post A Comment:
0 comments: