नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में शामिल होने के लिए घर से निकल चुके हैं। उनके साथ लगभग 5 विधायक भी हैं जिन्होंने हाल में भाजपा छोड़ा था। ख़बरें थीं कि भाजपा छोड़ने के बाद मंत्री दारा सिंह चौहान भी आज ही सपा में शामिल होंगे लेकिन अब जानकारी मिल रही है कि वो 20 जनवरी को सपा में शामिल होंगे।
सपा में शामिल होने के पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज भाजपा के खात्मे का शंखनाद बज गया है। भाजपा ने देश और प्रदेश की जनता को गुमराह कर उनकी आंखों में धूल झोंकी है और जनता का शोषण किया है। अब भाजपा का खात्मा करके उत्तर प्रदेश को भाजपा के शोषण से मुक्त कराना है।
आज ही मंत्री धरम सिंह सैनी भी सपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में पिछड़ों, दलितों का राजनीतिक, आर्थिक, रोजगार और आरक्षण के क्षेत्र में पूरी तरह से शोषण हुआ। इसे देखते हुए हम पिछड़े, दलित वर्ग के लोग मकर संक्रांति के समय समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।
वैसे सोशल मीडिया पर स्वामी के बारे में लोगों की क्या राय है पढ़ें
Post A Comment:
0 comments: