चंडीगढ़,- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 9 और 10 जनवरी, 2021 को ग्राम सचिव के 600 पदों के लिए हुई परीक्षा को रद्द कर दिया है। इस परीक्षा में लगभग 6 लाख 72 हजार लोगों ने परीक्षा दी थी जिसके लिए 17 जिलों में 879 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
अब जानकारी मिल रही है कि परीक्षा के दौरान पेपर लीक हुआ था और बड़ी धांधली हुई थी। पेपर लीक होने की सूचना के बाद कई जगहों पर छापेमारी हुई और कुछ लोगों को पकड़ा गया था। परीक्षा रद्द होने के बाद कांग्रेस भाजपा सरकार पर फिर हमलावर हो रही है /देखें
प्रदेश की खट्टर-दुष्यंत सरकार को लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की आदत पड़ गई है।ग्राम सचिव पद की परीक्षा रद्द करके सरकार ने हेराफेरी स्वीकार कर ली है।ऐसी ‘पेपर लीक सरकार’ के हरियाणा कर्मचारी चयन बोर्ड को बर्खास्त किया जाना चाहिए, जो लूट और धांधली का अड्डा बन गया है। pic.twitter.com/NNG3yGzLcs— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) January 16, 2021
ग्राम सचिव परीक्षा रद्द करना हरियाणा सरकार के कर्मचारी चयन बोर्ड की धांधली को दर्शाता है। इस सरकार में फल-फूल रहे पेपर लीक माफिया तंत्र से लाखों युवाओं के भविष्य पर तलवार लटक गई है। pic.twitter.com/3iFuyHrkE7
— Bhavya Bishnoi (@bbhavyabishnoi) January 16, 2021
Post A Comment:
0 comments: