फरीदाबाद - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 6 साल से कह रहे हैं कि न खाऊंगा न खाने दूंगा और दावा है कि प्रदेश में 6 वर्षों में कोई भ्रष्टाचार भी नहीं हुआ लेकिन जमीने हकीकत शायद मुख्यमंत्री को पता नहीं है। शायद कुछ चाटुकार अधिकारी उन्हें गुमराह कर देते हैं। यही वजह है कि सरकार के प्रति जनता की नाराजगी बढ़ती जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक़ फरीदाबाद मे सिविल अस्पताल के नामी डॉक्टर को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक़ विजिलेंस ने 5 लाख रूपए पीड़ित को देते हुए डॉक्टर नवदीप सिंघल को रंगे हांथो गिरफ्तार किया है। यहाँ मामला एक मौत को लेकर है और दो डाक्टर मिलकर मौत की कीमत लगा रहे थे। निजी निजी अस्पताल का नाम प्राची अस्पताल बताया जा रहा है जो चिमनीबाई धर्मशाला के पास है।
अभी तक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ निजी अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की जान गई थी और ये डाक्टर इस मामले मे मध्यस्था कर रहा था। पीड़ित युवक की माँ की निजी अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हुई थी। युवक ने सीएम विंडो परनिजी अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही की शिकायत दी थी।
निजी अस्पताल के डॉक्टर के कहने पर डॉक्टर नवदीप सिंघल पीड़ित युवक को शिकायत वापस लेने के लिए दबाव, दे रहा था और 5 लाख रुपयों का ऑफर दे रहा था। पीड़ित ने विजिलेंस को ये जानकारी दे दी थी।
Post A Comment:
0 comments: