नई दिल्ली- कृषि अध्यादेशों के खिलाफ किसानों ने दिल्ली की कई सीमाओं पर डेरा डाल लिया है जिसे देखते हुए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल कल गुरुग्राम से सीधे दिल्ली पहुंचे और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की। कई विपक्षी पार्टियां किसानों के बहाने सरकार को घेरने लगी हैं जिसके बाद आज माना जा रहा है कि केंद्र सरकार कोई ऐक्शन ले सकती है। किसानों से बातचीत की जा सकती है। कल तक सीमाओं पर किसानों की संख्या कम थी लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि सिंधु बार्डर, बहादुरगढ़ बार्डर और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बार्डर पर कुल मिलाकर 6 लाख से ज्यादा किसान डेरा जमाये बैठे हैं। पंजाब के किसानों का कहना है कि हम पंजाब से ही 7 लाख किसान आये हैं।
हरियाणा की बात करें तो सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमे प्रदेश के तमाम जिलों से किसानों के लिए राशन पानी इकठ्ठा किया जा रहा है। पंजाब के किसानो का कहना है कि हम 6 महीने का राशन लेकर आये हैं। कल दिन भर किसान आंदोलन का रुख मोड़ने का प्रयास सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया और किसानो को खालिस्तानी समर्थक बताने का प्रयास किया गया लेकिन यूपी, हरियाणा के तमाम किसान भी इस आंदोलन में भाग ले रहे हैं जिस कारण आंदोलन का रुख मोड़ा नहीं जा सका। एक किसान के जवान पुत्र के शहीद होने की खबर आई और सोशल मीडिया पर इस तरह से
माटी के लाल शहीद सैनिक सुखबीर सिंह जी की शहादत को नमन।“जय जवान, जय किसान” के नारे को चरितार्थ करती हरियाणा-पंजाब की वीरभूमि के किसान एक तरफ़ देश की राजधानी की सीमा पर अपने हक़ के लिये डटे है, दूसरी ओर उनके बेटे देश की सीमाओं पर डटकर अपना सर्वोच्च बलिदान दे रहें हैं। 🙏 pic.twitter.com/KQ7DLeDQS4— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) November 29, 2020
उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती भी अब किसानो के साथ खड़ी हो गईं हैं जिनका कहना है कि केन्द्र सरकार द्वारा कृषि से सम्बन्धित हाल में लागू किए गए तीन कानूनों को लेकर अपनी असहमति जताते हुए पूरे देश में किसान काफी आक्रोशित व आन्दोलित भी हैं। इसके मद्देनजर, किसानों की आम सहमति के बिना बनाए गए, इन कानूनों पर केन्द्र सरकार अगर पुनर्विचार कर ले तो बेहतर।
पंजाब के किसान क्या बोल रहे हैं पढ़ें
नए कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसान प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "पंजाब से सात लाख आदमी आए हैं। हम यहीं रहेंगे, सारी सड़कें ब्लॉक कर देंगे। हम 6 महीने का राशन लेकर आए हैं।" #FarmLaws pic.twitter.com/BdO3KtKgA3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2020
Post A Comment:
0 comments: