फरीदाबाद - भारत सरकार ने 24 मई 2016 को स्मार्ट सिटीज मिशन की दूसरी सूची में फरीदाबाद को शामिल किया था। 2243 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था । कई सौ करोड़ रूपये आ भी चुके हैं लेकिन शहर की हालत दयनीय है। कई विधानसभा क्षेत्रों के कई इलाके आधे घंटे की बारिश भी नहीं झेल पाते। तमाम सड़कों की हालत तीन दशक पहले की सड़कों से भी खराब है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या ऐसे होती है स्मार्ट सिटी? नेता अधिकारी बड़े बड़े दावे करते हैं लेकिन अधिकतर दावे सिर्फ कागजों तक सीमित होकर रह गए हैं, चार साल से ज्यादा का समय हो गया लेकिन स्मार्ट सिटी सिर्फ कागजों तक ही सीमित है।
सोशल मीडिया पर लोग शहर के कई हिस्सों की तस्वीरें पोस्ट कर नेताओं और अधिकारियों की खिंचाई कर रहे हैं। तस्वीरें हार्डवेयर से प्याली चौक तक जाने वाली सड़क की हैं, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोग स्मार्ट सिटी पर सवाल उठा रहे हैं। तस्वीर आप इस खबर के साथ देख सकते हैं। ये मुख्य सड़क है। कई कालोनियों के लाखों लोग इस सड़क से रोजाना आते जाते हैं। शहर का हाल बेहाल होता जा रहा है।
Post A Comment:
0 comments: