नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में काफी कुछ ठीक चल रहा था। 10 दिन पहले यहाँ दो जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद कल यहाँ लाकडाउन में छूट दे दी गई थी लेकिन आज यहाँ जमात बम फुट गया है। एक साथ 33 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद से ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
सीडीओ ने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। अब तक 35 लोग जिले में कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। पुलिस महकमे के मुताबिक आज मिले 33 में से 31 मरीज जमाती हैं। दो केस स्थानीय हैं, जिन्हें इन लोगों के साथ क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। अब रायबरेली में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या अब अचानक दो से 35 पहुंच चुकी है। अब यहाँ लाकडाऊन में मिली छूट को ख़त्म किया जा सकता।
Post A Comment:
0 comments: