नई दिल्ली: नोएडा के रहने वाले गोल्फर अर्जुन भाटी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ़ हो रही है। अर्जुन भाटी ने देश-विदेश से जीतकर कमाई हुई 102 ट्रॉफी संकट के समय 102 लोगों को दे दी। उनसे आए हुए कुल 4,30,000 रुपये पीएम-केयर्स फंड में देश की मदद को दिए।
आपको🙏 8 साल में जो देश,विदेश से जीतकर कमाई हुई 102 ट्रोफ़ी देश संकट के समय मैंने 102 लोगों को दे दी,उनसे आए हुए कुल-4,30,000-Rs आज PM Care Fund में देश की मदद को दिए,ये सुनकर दादी रोई फिर बोली तू सच में अर्जुन है,आज देश के लोग बचने चाहिए ट्रोफ़ी तो🏆फिर आ जाएँगी,@narendramodi 🇮🇳 pic.twitter.com/wmoJtyObzi— Arjun Bhati - 🇮🇳 (@arjunbhatigolf) April 7, 2020
अर्जुन भाटी ने ट्वीट कर जानकारी की कि यह सुनकर दादी रोईं, फिर बोलीं कि तुम सच में अर्जुन हो। आज देश के लोग बचने चाहिए, ट्रॉफी तो फिर आ जाएंगी। अब केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अर्जुन भाटी की तारीफ करते हुए लिखा है कि कोरोना की वजह से संकट से गुज़र रहे अपने देश की मदद करने हेतु अर्जुन ने अपने सभी 102 ट्रॉफी व मैडल देकर ₹4.30 लाख एकत्रित कर PM Cares फंड में डोनेट किये। अर्जुन युवाओं के लिए एक मिसाल हैं। करोड़ो भारतीयों के साथ मेरा भी आशीर्वाद सदैव बेटे @arjunbhatigolf
के साथ रहेगा।
एक और ट्वीट में मंत्री गुर्जर ने लिखा है कि छोटी सी उम्र में देश-विदेश से 102 ट्राफी व मैडल जीत देश का नाम रोशन करने वाले अर्जुन भाटी ने ऐसा कार्य किया है कि उन्होंने अब 130 करोड़ देशवासियों के हृदय भी जीत लिए हैं। यह सिर्फ अर्जुन नही, कर्ण भी है।
छोटी सी उम्र में देश-विदेश से 102 ट्राफी व मैडल जीत देश का नाम रोशन करने वाले अर्जुन भाटी ने ऐसा कार्य किया है कि उन्होंने अब 130 करोड़ देशवासियों के हृदय भी जीत लिए हैं। यह सिर्फ अर्जुन नही, कर्ण भी है।— Krishan Pal Gurjar (@KPGBJP) April 9, 2020
1/2
Post A Comment:
0 comments: