Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा में भाजपा को मिलेंगी 45 से कम सीटें, Yes कहने वालों को मिले 1 लाख के 10 लाख- सूत्र

Satta-Bajar-Haryana-Election
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: हरियाणा में दुबारा भाजपा सरकार बनने जा रही है और कांग्रेस पहले से अब ज्यादा खुश है क्यू कि सीएम मनोहर लाल ही बन रहे हैं। कांग्रेस को लगता है कि मनोहर लाल के कारण 47 से 40 पर आई भाजपा 2024 में 40 से 30 पर अपने आप आ जाएंगी और कांग्रेस ने अगले चार वर्षों पर मेहनत की तो 30 से 15 पर भाजपा सिमट सकती है। ऐसा कांग्रेस के लोग आंकड़ा लगा रहे हैं। मनोहर लाल के सीएम बनने के खबर से तमाम भाजपा नेता आज हंसी खुशी से दीवाली मना रहे हैं लेकिन भाजपा नेताओं से ज्यादा बड़ी दीवाली देश के सट्टेबाज मना रहे हैं। कल हमने बताया था कि हरियाणा विधानभा चुनावों में लगभग 10 हजार करोड़ का सट्टा लगा था। मालामाल होने के लिए सट्टेबाजों ने कुछ न्यूज़ एजेंसियों का सहारा लिया और चुनावों की तारिख के एलान के पहले भी भाजपा को 70 से ज्यादा सीटें मिलती दिखाई गईं। ये सब सट्टेबाजों का खेल था। 

चुनावों की तारिख के एलान में बाद सट्टेबाज हरियाणा में हवा फैला रहे थे कि भाजपा प्रदेश में 60 सीट से ज्यादा जीतेगी। ये सब हवा थी क्यू कि हजारों करोड़ का खेल थे। खास सूत्रों से पता चला है कि इस चुनाव में कुछ लोग इस या नो कहकर करोड़ों कमा लिया हैं। भाजपा 45 से ज्यादा सीट जीतेगी इस पर यस करने वाले कंगाल हो गए और भाजपा को 45 से कम सीटें मिलेंगी इस पर यस कहने वालों को दस गुणा रकम मिली यानि जिसने कह दिया कि भाजपा को 45 से कम सीटें मिलेंगी  उसे एक लाख लगाने पर 10 लाख रूपये मिले। एक करोड़ लगाने वाले 10 करोड़ कमा गए लेकिन न्यूज़ एजेंसियों ने अपने सर्वे और एग्जिट पोल में ऐसा हव्वा फैला रखा था कि अधिकतर लोगों ने कहा कि भाजपा 45 पार जाएगी और इस चक्कर में लोग पैसे गँवा बैठे। कल ही हमने अपने पाठकों को बताया था कि एग्जिट पोल में भाजपा को 70 से 80 सीटें दिखाना सट्टेबाजों का खेल था और इसके लिए न्यूज़ एजेंसियों को सैकड़ों करोड़ दिए जाने की बात सट्टेबाजों के सूत्रों द्वारा पता चली है। अब सट्टेबाजों का रुख  झारखंड और दिल्ली चुनावों पर है और सट्टेबाजों ने अपनी टीम इन राज्यों में भेज दी है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: