Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

मिशन 75 के लिए मोदी-शाह, राजनाथ सहित भाजपा की पूरी फ़ौज अब दिखेगी हरियाणा के मैदान में

Modi-Rally-in-Haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए आज नामांकन की अंतिम तारिख थी अब कल से सभी उम्मीदवार मैदान में पसीना बहाते देखे जाएंगे। आने वाले 15 दिनों में प्रदेश में बड़ी रैलियां होंगी। भाजपा के सूत्रों से जानकारी मिली है कि पीएम नरेंद्र मोदी हरियाणा में कम से कम चार रैलियों को सम्बोधित करेंगे जबकि गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12-12 रैलियों को सम्बोधित करेंगे। सीएम मनोहर लाल अब विभिन विधानसभा क्षेत्रों में डेरा जमाएंगे जबकि भाजपा के  कार्यकारी अध्यक्ष जगतप्रकश नड्डा,  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी एवं राज्यभा सांसद डॉ. अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, विधानसभा सहप्रभारी भूपेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, दिल्ली सांसद हंसराज हंस, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा में जनसभाएं करेंगे।

स्टार प्रचारकों में राज्यसभा सदस्य चौधरी बीरेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया, हरियाणा मंत्री रामविलास शर्मा, करनाल सांसद संजय भाटिया, सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल, केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, अभिनेता एवं सांसद सनी देओल, सांसद हेमा मालिनी, सांसद सतपाल महाराज, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, सुप्रसिद्ध गायक व सांसद रवि किशन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद विनोद सोनकर शास्त्री और तरुण चुग का नाम शामिल हैं। कई अभिनेता और अभिनेत्रियों को भी मैदान में उतारने का प्लान बनाया जा रहा है। भाजपा को उम्मीद है कि इन नेताओं की जनसभाएं हरियाणा का माहौल बदल देंगी और मिशन 75 का लक्ष्य आसानी से पूरा हो जायेगा। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: