Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

14 पर नहीं, 4 पर सिमटेगी कांग्रेस- खट्टर

Manohar-Lal-Haryana-news
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फतेहाबाद/रतिया। सूबे के मुखिया मनोहर लाल खट्टर ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी 2019 के विधानसभा चुनाव में चार सीटों तक सिमट जाएगी। जबकि खुद कांग्रेस का मानना है कि उनकी 14 सीटें आएंगी। क्योंकि जनता को चौधर और सेवा का अंतर समझ में आ गया है। यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद जिले के रतिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण नापा के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस व इनेलो के कार्यकाल को जनता को याद दिलाया तथा बताया कि किस प्रकार से पिछले 48 सालों के दौरान रही गैर भाजपा की सरकारों ने प्रदेश में भ्रष्टाचार फैलाते हुए पर्ची व खर्ची के माध्यम से नौकरियां दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनता को चौधर व सेवा का फर्क समझाया और कहा, कि जनता को दोनों का फर्क पता है।

हुड्‌डा व सुरजेवाला पर कसा तंज

मुख्यमंत्री ने रतिया जनसभा में अप्रत्यक्ष तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व रणदीप सुरजेवाला पर हमला बोलते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री रहते अब तक 25 विधानसभा क्षेत्रों के लिए रैलियां कर चुके हैं। आने वाले 8 दिनों में अन्य विधानसभा क्षेत्रों को भी कवर कर लेंगे, जबकि कांग्रेस नेता अभी तक सिर्फ किलोई में ही घूम रहे हैं। वहीं रणदीप सूरजेवाला को उन्होंने इशारो-इशारों में कांग्रेस पार्टी की राहुल गांधी का दाया हाथ बताया तथा कहा कि जींद चुनाव के बाद रणदीप सूरजेवाला अब कैथल हलके के लायक भी नहीं रहे।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने लगाया कांग्रेस टिकट बेचने का आरोप

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को बदले जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी को नसीहत दी कि युद्ध से पहले सेनापति बदलने का काम कांग्रेस ने किया है। जिसका परिणाम जल्द ही सामने आएगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा  कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष रहे अशोक तंवर ने खुले मंच से कांग्रेस पार्टी का भांडाफोड़ करते हुए कहा है कि 5-5 करोड रूपये में कांग्रेस की टिकटें बिकी हैं। जबकि भाजपा में टिकट बिकने के नाम पर अमित शाह के पीए के रिश्तेदार बनकर राजनेताओं को लूटने वाले लोगों को उन्होंने चंडीगढ़ में रात को एक बजे पुलिस को पकड़वाने का काम किया। इस प्रकार सूबे के मुखिया मनोहर लाल ने रतिया व फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए आयोजित कांग्रेस को मंझे हुए राजनेता की तरह घेरा तथा लोगों को सच्चाई से वाफिक करवाया।    

राजनेताओं की छवि बदली

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जनता से अपील की कि पिछली सरकारों के कार्यकाल व वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल की तुलनात्मक अध्ययन करके ही जनता वोट करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति के मायने बदलने का काम किया हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था। जब राजनीतिक लोगों की छवि इनती खराब थी कि अच्छे लोग राजनीति में आने की बात पर हाथ जोड़कर चले जाते थे। प्रधानमंत्री मोदी ने राजनेताओं की छवि बदलने का कार्य किया हैं। आज राजनेताओं की सोच बदली हैं तथा उनके उद्देश्य व ध्येय बदले हैं, यह सब प्रधानमंत्री द्वारा देश पहले व मैं बाद में की विचारधारा के कारण ही संभव हो पाया हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से आज देश का मान बढ़ा हैं। कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाने के साथ ही आतंकवादी गतिविधियों के अड्डे बालाकोट पर बमबारी करके आतंकवादियों के मुंह पर तमाचा मारने का काम किया गया हैं।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: