Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा के 53 साल के इतिहास में दुबारा नहीं बनी गैर कांग्रेसी सरकार, खट्टर के सामने बड़ी चुनौती

Haryana-Election-Results-live
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़: हरियाणा में आज भाजपा के सामने इतिहास रचने का समय है। अगर भाजपा को बहुमत मिलता है तो हरियाणा के 53 साल के इतिहास में गैर कांग्रेसी सरकार बनाने वाली भाजपा पहली पार्टी होगी। 1966 में हरियाणा के गठन के बाद 1967 के पहले ही चुनाव में 72.75% वोटिंग हुई और कांग्रेस सत्ता में आई। जबकि 1968 में हुए मध्यावधि चुनाव में 57.26% वोटिंग हुई, लेकिन सरकार नहीं बदली। 1977 में 64.46% वोटिंग में भी हरियाणा की जनता ने सरकार बदली और जनता पार्टी को 90 में 77 सीटें दे दीं। 1987 में 71.24 तो 1991 में 65.86% वोटिंग हुई। दोनों ही दफा सत्ता परिवर्तन हुआ।

 2014 मेें हरियाणा में रिकॉर्ड 76.13% वोटिंग हुई और सरकार बदल गई। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी लेकिन इस बार वोटिंग कम हुई है और तरह तरह की बातें की जा रहीं हैं। भाजपा प्रदेश में सबसे मजबूत पार्टी कही जा रही है और यही सब देख दूसरे दलों के कई बड़े नेता भाजपाई हो चुके हैं। आज मनोहर लाल इतिहास रच सकते हैं पार्टी को बहुमत मिलती है। मनोहर लाल के सामने बड़ी चुनौती है। देखते हैं दोपहर बाद क्या होता है। हरियाणा अब तक पर आप चुनाव परिणाम लाइव देख सकते हैं। हम आपको पल पल की अपडेट देते रहेंगे। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: