Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

कांग्रेस में बिना पैसे के कुछ भी नहीं होता, कांग्रेस की संस्कृति में ही भ्रष्टाचार है- खट्टर 

Haryana-CM-Manohar-Lal-At-karnal
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस में टिकटों की खरीद फरोख्त पर शनिवार को बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में पैसे का खेल शुरू से ही चलता रहा है। कांग्रेस में बिना पैसे के कुछ भी नहीं होता है। कांग्रेस की संस्कृति में ही भ्रष्टाचार है। कांग्रेस में पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने इस खेल का खुद पर्दाफास किया है।
मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर में अपने निर्वाचन क्षेत्र करनाल में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया। कांग्रेस से अशोक तंवर के इस्तीफा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा से ही एक-दूसरे के प्रति अविश्वास किया जाता रहा है। कांग्रेस का कार्यकर्ता अपने  नेता पर और नेता अपने कार्यकर्ता पर विश्वास नहीं करता है। अशोक तंवर ही नहीं सिरसा में चौधरी रणजीत सिंह ने भी कांग्रेस को छोड़ दिया है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस के नेता इस्तीफा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर करारा तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में हमेशा से ही पैसे का खेल होता रहा है। अब इस पूरे खेल का पर्दाफाश खुद कांग्रेस के बड़े नेता खुलेआम कर रहे हैं। अपनी इन्हीं नीतियों के कारण कांग्रेस पूरे देश में ऐसी स्थिति में पहुंच गयी है।

 करनाल की जनता कभी नहीं करती मुझसे शिकायत, सदा रहूंगा आभारी: मनोहर लाल
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा और मंदिर में माथा टेक शुरू किया चुनाव प्रचार, लिया विजश्री का आशीर्वाद

करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को मॉडल टाउन गुरुद्वारा में माथा टेक कर विधानसभा चुनाव का श्रीगणेश किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्रंथ की परिक्रमा कर विजय श्री का आशीर्वाद लिया। इसके बाद कुंजपूरा रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर सभा में पहुंचे। वहां पर सभा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मन्दिर में पुष्प चढ़ाकर पूजा अर्चना की। मन्दिर के पंडित ने  मुख्यमंत्री को  पुष्प माला  पहनाकर मंत्रों का उच्चारण कर विजय का आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल की जनता ने मुझे  विधायक बनाकर प्रदेश के मुखिया की जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसी की बदौलत पिछले पांच वर्ष मजबूती के साथ प्रदेश की जनता की सेवा कर सका।

करनाल का हर व्यक्ति मनोहर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा मुझे विश्वास है कि आने वाले चुनाव में भी करनाल की जनता का आशीर्वाद मिलेगा और पूरे प्रदेश का विकास करने में आप सहयोगी बनेंगे। पूरे प्रदेश की सेवा करने में करनाल विधानसभा की जनता को पूरा समय नहीं दे पाता हूं। इस बात का मुझे भी खेद रहता है। लेकिन करनाल की जनता कभी भी मुझसे शिकायत नहीं करती है। इसके लिए मैं करनाल की जनता का आभार व्यक्त करता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि करनाल का प्रत्येक नागरिक खुद को मनोहर लाल समझकर चुनाव लड़े।

किया वायदा, करता रहूंगा जनता की सेवा
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसे मिले आशीर्वाद से और मजबूती के साथ प्रदेश की जनता की सेवा करूंगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द, मेयर रेणु बाला गुप्ता, स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र,  संस्था प्रधान सुनील चावला, महासचिव कर्मचंद खुराना,कृष्ण लाल तनेजा, सोहन लाल अनेजा,ओम प्रकाश मुटरेजा, गुरविंदर सिंह ,शिव शंकर व भाजपा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: