Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा के 1,83,90,525 लोग चुनेंगे 90 विधायक  

Haryana-Assembly-Election
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़, 12  अक्तूबर- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  अनुराग अग्रवाल के नेतृत्व में आमजन को मतदाता सूची में पंजीकृत करवाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए स्वीप कार्यक्रम के परिणामस्वरूप राज्य में लोकसभा आम चुनाव-2019 की तुलना में इस बार कुल मतदाताओं की संख्या में 3 लाख से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है, जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2019 के समय 23 अप्रैल, 2019 के अनुसार प्रदेश में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या 3 लाख थी और मतदाता सूची 4 अक्तूबर, 2019 के अनुसार अब 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या 3.82 लाख हो गई है। जो यह दर्शाता है कि स्वीप कार्यक्रम का प्रभाव आमजन तक पहुंचा है और नागरिक जागरूक हुए हैं।

उन्होंने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2019 समय प्रदेश में ंमतदाताओं की कुल संख्या 1,80,56,896 थी और अब यह संख्या 1,83,90,525 हो गई है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की संख्या में भी 1.7 लाख की वृद्धि देखने को मिली है और यह लोकतंत्र के साथ-साथ समाज के लिए भी बहुत गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव-2019 के समय महिला मतदाताओं की संख्या 83.36 लाख थी और अब 85.08 लाख महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार, लोकसभा चुनाव में सर्विस मतदाताओं की संख्या 1.05 लाख थी और अब 1.07 लाख सर्विस वोटर हैं, जिसमें 2 हजार की वृद्धि दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2019 के लिए कुल 1169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिसमें 1064 पुरूष और 105 महिला उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव- 2019 के समय प्रदेश में चिहिन्त दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1.04 लाख थी और अब 34 हजार वृद्धि के साथ 1.38 लाख हो गई है।   
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: