Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

भाजपा बताए कि 5 साल में एक भी नयी फैक्ट्री क्यों नहीं लगी-दीपेन्द्र हुड्डा

Deepender-Singh-Hooda-news
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

किलोई, 9  अक्टूबर, अनूप कुमार सैनी हरियाणा अब तक : कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य पूर्व सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कल  विधानसभा गढ़ी सांपला  किलोई के गांव अटायल, समचाना, बखेता, मुंगान, पोलंगी आदि में सघन चुनाव प्रचार किया और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कई जनसभाओं को संबोधित किया। 
     उन्होंने सभी को विजयादशमी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उनका कहना था कि 5 साल तक भाजपा और खट्टर सरकार के निशाने पर आपका नेतृत्व रहा है। ये चुनाव अपने नेतृत्व को ताकत देने का चुनाव है। 21 तारीख को जब हाथ का बटन दबेगा तो भूपेन्द्र हुड्डा को मजबूती मिलेगी और एक सीट जीतकर मजबूती नहीं आएगी, पूरे इलाके में जितनी सीटें हैं, उन्हें भारी अंतर से जिता कर ही असल मजबूती आएगी। 
          जनसभाओं में उमड़ी भीड़ को उन्होंने बताया कि नेतृत्व एक दिन में नहीं बनता, कोई एक दिन में नेता नहीं बनता, इसके लिए पीढ़ियां लग जाती हैं तब जाकर अपना नेतृत्व तैयार होता है। जब से प्रदेश में बदलाव हुआ है रोज कांग्रेस का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इस बार बड़ी जीत निश्चित है। हवा आपके पक्ष में चल रही हैं। अब ये हवाएं बीच रस्ते में नहीं रुकेंगी, ये हवाएं चंडीगढ़ के अंदर सरकार बनाएंगी।

       दीपेन्द्र हुड्डा ने भाजपा की उपलब्धियों के बारे में भी लोगों को बताते हुए कहा कि 5 साल में हरियाणा में सबसे अधिक बेरोजगारी हो गयी। पहले यूपी, से नौजवान हरियाणा में काम के लिए आते थे। यूपी बिहार से भी ज्यादा बेरोजगारी 28.7 प्रतिशत हरियाणा में है। भाजपा सरकार ने बेरोजगारी में हरियाणा को नंबर 1 पर पहुंचा दिया यही उनकी उपलब्धि है।
      उन्होंने बताया कि 5 साल में एक भी नयी फैक्ट्री क्यों नहीं लगी। जो पहले से लगी थी वो भी बंद हो गयी। मानेसर के अंदर मारुति का प्लांट बंद हो गया। रोहतक में महिन्द्रा की फैक्ट्री बंद हो गयी। खरखौदा आईएमटी खाली पड़ी है। रोहतक में एलपीएस बंद हो गयी। जो रेल कोच फैक्ट्री हमने मंजूर करायी थी, उसका भी अता-पता नहीं है। गरीबों को मिलने वाले 100-100 गज प्लॉट की स्कीम बंद कर दी। दाल-रोटी की स्कीम बंद कर दी। एससी छात्रवृत्ति योजना को बंद कर दिया।
     पूर्व सांसद ने कहा कि मनरेगा की स्कीम को भी लगभग समाप्त करने का काम इस सरकार में हुआ। गरीब, किसान, नौजवान को चोट मारी और कर्मचारी को लठ्ठ भी मारे। 10 साल में हमारे समय कभी हरियाणा में फौज बुलाने की जरुरत नहीं पड़ी, कभी लाठी नहीं चली, कभी गोली नहीं चली लेकिन भाजपा के 5 साल के राज में तीन बार फौज बुलायी गयी, हरियाणा के लोगों पर दनादन गोलियां चलायी गयीं।
         उन्होंने कहा अहंकार में भाजपा वाले बड़े-बड़े बोल बोल रहे हैं। कहते हैं 75 पार- पेट्रोल-डीजल हो लिया 75 पार! प्याज हो लिया 75 पार! टमाटर हो गया 75 पार! डॉलर के मुकाबले रुपया हो लिया 75 पार! दीपेन्द्र हुड्डा ने आगे बताया कि 5 साल में किसान को सबसे ज्यादा चोट मारी। किसान को भाव मिला नहीं। डीजल दोगुना हो गया, खाद के कट्टे का भाव बढ़ गया। किसानों पर कर्ज दोगुना हो गया। किसानों के खर्चे दोगुने हो गए। अपनी सरकार के समय 10 साल तक हर फसल का भाव लगभग 3 गुना करने का काम किया था।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: