Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

आडियो वाइरल होने से हरे हुए पंजाबियों के जख्म-भाजपा मय होने लगा बड़खल विधानसभा क्षेत्र 

Badkhal-BJP-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद- बड़खल विधानसभा क्षेत्र में अचानक एक पुराना आडियो वाइरल हुआ जिसके बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। आडियो लगभग 15 महीने पहले हुए बार एसोशिएशन के चुनावों का है लेकिन अब इस चुनाव में उसे वाइरल कर पंजाबी समुदाय के लोगों के जख्म हरे किये गए। उस आडियो में पूर्व केबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने पंजाबी समाज के बारे में कुछ कहा था। उस चुनाव में बड़खल की निवर्तमान विधायिका के पति अश्वनी त्रिखा बार एसोशिएशन का चुनाव लड़ रहे थे। आडियो किसने वाइरल किया था इसका पता नहीं चल सका है लेकिन चर्चा है कि भाजपा ने ही आडियो वाइरल किया था। 

अधिकतर चुनावों के समय देखा जाता है कि गड़े मुर्दे उखाड़े जाते हैं और हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी अब ऐसा देखा जा रहा है। बड़खल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 45 फीसदी मतदाता पंजाबी समाज के हैं और अब अचानक माहौल बदलने लगा है। आडियो कांग्रेस के उम्मीदवार विजय प्रताप सिंह का खेल खराब कर सकता है। बड़खल विधानसभा क्षेत्र में आज सुबह से ही इसी आडियो के चर्चे हैं उधर पूर्व मंत्री ऐसी चौधरी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है जिसके बाद अब वो भी पंजाबी समाज के लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट देने की मुहीम चला रहे हैं। 
अब बड़खल का माहौल भाजपामय होता दिख रहा है। कृष्ण के एक बड़े चक्र चलाने के बाद अब बड़खल के बागी सीमा त्रिखा के समर्थन में आते दिखने लगे हैं। उन्हें लगने लगा है कि कृष्ण नाराज हो गए तो वो कहीं के नहीं रहेंगे। जिन्होंने सीमा त्रिखा का विरोध किया था उनके कई नगर निगम के पार्षद बनना चाहते हैं और अब उन्हें लगता है कि सीमा का खुलकर साथ नहीं देंगे तो उन्हें नगर निगम का टिकट अब शायद ही मिले क्यू कि लगभग ढाई साल बाद होने वाले नगर निगम चुनावों में भाजपा की सभी टिकट सेक्टर 28 के हंशघर से ही मिलेंगी। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: