Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

बच्चे खाने वाली पार्टी है कांग्रेस, राहुल भी हुए शिकार, 22 टिकटें करोड़ों में बेंची गईं- तंवर

Ashok-Tanwar-Congress-Haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़: 2014 के बाद कोई भी चुनाव हुआ हर चुनाव में भाजपा को कांग्रेसी नेता ही जबरजस्त फायदा पहुंचाते आये हैं। हरियाणा विधानसभा चुनावों के समय अभी तक अय्यर, पित्रोदा, दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं का कोई ऐसा बयान नहीं आया है कि भाजपा को फायदा पहुंचे लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर  अय्यर, पित्रोदा, दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं की भूमिका निभा रहे हैं और भाजपा को फायदा पहुंचा रहे हैं। तंवर कांग्रेस छोड़ चुके हैं  और एक दिन पहले अशोक तंवर ने कहा था कि कांग्रेस ने 14 टिकटें बेंची हैं और जल्द वो सबूत के साथ खुलासा करेंगे। अब तंवर का कहना है कि कांग्रेस ने 22 टिकटें बेंची हैं। चंडीगढ़ में एक निजी होटल में मीडिया को सम्बोधित करते हुए तंवर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस बच्चे खाने वाली पार्टी बन गई है। 

अशोक तंवर ने कहा कि पहले पार्टी कार्यकर्ता को बच्चे की तरह तैयार करती है और फिर उसी को पार्टी के बड़े मगरमच्छ खा जाते हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इसके ही शिकार हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं के संपर्क में है और अभी तक की जानकारी के अनुसार पार्टी ने 22 टिकटें बेची हैं। और ये टिकटें करोड़ों में बेंची गईं है।  उन्होंने कहा कि वो भ्रष्टाचारी नेताओं के खिलाफ प्रचार करेंगे और अच्छे नेताओं का साथ देंगे भले वो किसी भी पार्टी के हों। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: