Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

चाँद के पास पहुँच खो गया चंद्रयान, दुखी वैज्ञानिकों का PM मोदी ने बढ़ाया हौसला 

Entire world is talking about Indian Moon Mission
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: देश के उन वैज्ञानिकों के लिए कल रात्रि सब कुछ ठीक नहीं रहा जिहोने चंद्रयान को चाँद पर उतारने का ख्वाब देखा था और कई रात्रि सो नहीं पाए थे। भारत का  मिशन चंद्रयान शुक्रवार देर रात चांद से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर आकर खो गया। पीएम मोदी ने उन वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया है और कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। देश आपकी मेहनत पर गर्व करता है। आप सब को बहुत बधाई। आप लोगों ने विज्ञान और मानव जाति की बहुत बड़ी सेवा की है। आप के पुरुषार्थ से देश फिर से खुशी मनाने लग जाएगा।

 आपको बता दें कि चांद की सतह की ओर बढ़ा लैंडर विक्रम का चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर पहले संपर्क टूट गया। इससे ठीक पहले सबकुछ ठीकठाक चल रहा था, लेकिन इस अनहोनी से इसरो के कंट्रोल रूम में अचानक सन्नाटा पसर गया। टीवी पर टकटकी लगाए बैठे देश के लाखों लोग मायूसी में डूब गए। यह सबकुछ चंद्रयान पर लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग के सबसे मुश्किल 15 मिनट के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि अभी भी विक्रम और प्रज्ञान से संपर्क की उम्मीदें बाकी हैं, लेकिन यह किसी चमत्कार के जैसा ही होगा।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: