Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

दुबारा सत्ता पर काबिज होने के लिए नमो-हर सरकार की बड़ी तैयारी का मलिक ने किया खुलासा 

Raman-Malik-Haryana-news
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

गुरुग्राम। 9 / 9/2019: प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के सफल समापन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली भी सफल रही है। भाजपा आगामी 11 सितंबर से 15 सितंबर तक महा संपर्क अभियान का आरंभ करेगी। इस महासंपर्क अभियान के अंतर्गत पन्ना प्रमुख से लेकर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व तक अपने कार्य क्षेत्र के अंदर जहां के सरकार के द्वारा किए गए पिछले 5 साल के कार्यों के बारे में प्रदेश की जनता को अवगत कराएंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश के 19000 से अधिक बूथ पर किया जाएगा। यह बात सोमवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक ने कही। उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी शक्ति केंद्र प्रमुख शहर प्रमुख शक्ति केंद्र पालक अपने-अपने शक्ति केंद्र के सभी बूथों में एक-एक दिन का संपर्क अभियान करेंगे। इस दौरान किसान मोर्चा सभी बूथ जिन पर हमारे अन्नदाता किसान वर्ग के लोग रहते हैं, उन सभी बूथ पर 5 किसान प्रहरी बनाकर सूची तैयार करनी है। किसान गौरव सभा का आयोजन करना है। सभी विधानसभाओं में बड़े किसान सम्मेलन किए जाएंगे।

इसके अलावा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तहत प्रत्येक बूथ पर 5 पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं की सूची प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 50 नुक्कड़ सभा के प्रत्येक विधानसभा में ओबीसी सम्मेलन किए जाएंगे।

एससी मोर्चा विधानसभा अनुसार एससी मोर्चा सम्मेलन का आयोजन करेगा। इससे सभी वर्गों सीधे भाजपा से जोड़ा जाएगा। जिससे कि हर वर्ग के लोगों का साथ इस चुनाव में मिल सके।

युवा मोर्चा का किया जाएगा गठन

ऐतिहासिक तौर पर युवा मोर्चा भाजपा की गहराई है जिसने बड़े-बड़े नेता विदेश विदेश में दिए हैं इसी भाव से निम्नलिखित कार्यक्रम युवा मोर्चा द्वारा चुनाव की दृष्टि से किए जाएंगे। हर बूथ पर 10 युवाओं के जुड़ाव करने का एक बूथ पे 10 यूथ की योजना बनाई जाएगी।

महिला मोर्चा

मातृशक्ति स्मरणीय वह किसी भी अनुष्ठान का एक महत्वपूर्ण अंग रहती हैं उनकी प्रचंड शक्ति व आशीर्वाद के बिना कोई भी मंगल कार्य सुखद रूप से नहीं संपन्न होता।

महिला मोर्चा प्रत्येक बूथ पर 5 महिला युद्ध वाहिनी की सदस्य बनाएंगी।

विधानसभा अनुसार बड़े महिला सम्मेलन कमल शक्ति सम्मेलन का आयोजन करेंगे।

विधानसभा अनुसार कमल सखी कमल मेहंदी कमल रंगोली आदि अन्य प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करके प्रदेश में महिलाओं के लिए हुए कार्यों का विवरण देंगी।

सभी जिलों में पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम किए जाएंगे और जिला अनुसार खिलाड़ियों के कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

इसके साथ साथ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का हरियाणा प्रवास का कार्यक्रम रहेगा 16 सितंबर करनाल कुरुक्षेत्र कैथल पानीपत इन 4 दिनों में कार्यक्रम रहेंगे 17 दिसंबर झज्जर रोहतक सोनीपत में कार्यक्रम रहेंगेl

इन कार्यक्रमों में शक्ति केंद्र प्रमुख व पालकों से ऊपर के कार्यकर्ताओं के साथ ही जिस जिले में कार्यक्रम होगा उस जिले के बूथ अध्यक्षों को भी बुलवाया जाएगा और राष्ट्र कार्यकारी अध्यक्ष अपना मार्गदर्शन देंगे। देश के यशस्वी और तपस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रदेश के सभी मंडलों में कोई ना कोई सेवा का कार्य किया जाएगा जैसे रक्तदान स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण प्लास्टिक मुक्त अभियान इत्यादि। इस प्रकार से भाजपा हरियाणा अपने संपर्क कार्यक्रमों में विभिन्न कार्यक्रम कार्य प्रदेश के अंदर मनोहर लाल जी द्वारा करी गए विकास विश्वास और तपस्या को जन-जन तक पहुंचाएगी।

मेरा ऐसा मानना है की सरकार ने हर वह काम करा है जिससे जनता के मूलभूत जीवन को परिवर्तन मिला। जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से प्रदेश की जनता ने अपना स्नेह और विश्वास जताया है, और इस लगाव को देखकर विरोधियों के हौसले पस्त हो गए हैं कुछ गठबंधन टूट गए हैं कुछ गठबंधन नहीं बनने की कोशिश में है लेकिन, एक सामान्य हरियाणवी के लिए इससे ज्यादा हर्ष का विषय नहीं है कि हरियाणा की धरती में पला बढ़ा एक बालक हरियाणा को नई दिशा देने के लिए तपस्या में लगा हुआ हो।

किसी भी जीवंत लोकतंत्र के लिए एक स्वचालित सक्षम विपक्ष होना अनिवार्य है। भारत में यह विडंबना है आज की देश का विपक्ष दिशाहीन मुद्दा ही और अपने कर्तव्य को भी नहीं पहचानता। लोकसभा चुनावों के उपरांत कामकाज संभालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता के अंदर केंद्र की सरकार में इस देश में नई दिशा और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करा है। साथ में ही देश में सालों से बसें ऐसे मुद्दे जो देश को पीड़ा देते थे उनका भी निवारण करने की रचना योजना वह कार्यक्रम करा है।

गत 100 दिनों में धारा 370 को दुरुस्त कर आ गया ट्रिपल तलाक जैसा जघन्य अमानवीय कुरीति को ध्वस्त कर आ गया एनआईए एक्ट को और पैना किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण नियमों में उचित बदलाव किए गए जैसे कि एनआईए, यूएपीए व पोक्सो।

देश के स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एनएमसी का गठन।

यातायात संचालन के लिए नया मोटर व्हीकल एक्ट।

आर्थिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आईबीसी।

उज्जवला योजना का आठ करोड़ लोगों तक पहुंचना, महिलाओं के लिए एक रुपए में सेनेटरी पैड मिलना अधिक से अधिक आयुष केंद्र खुलने इत्यादि लिस्ट लंबी है और हौसले उससे भी ज्यादा बड़े।

हरियाणा की जनता को डबल इंजन की सरकार बहुत पसंद आई है और इसीलिए कई बारी कहा जाता है कि यह "नमो-हर सरकार है।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: