Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

महाजनसंपर्क अभियान के तहत पुन्हाना के MLA रहीश खान ने किया दर्जनों गांवों का दौरा 

Rahish-Khan-MLA-Punhana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

पुन्हाना मनीष आहूजा। हरियाणा अब तक:  प्रदेश के साथ जिले में चलाए जा रहे भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक रहीशा खान के सुपुत्र व युवा भाजपा नेता सकीम रहीश खान ने विधानसभा के दर्जनों गावों में लोगों से संपर्क किया।  इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप सिंगार, बिसरू, फरदड़ी, मुबारिकपुर, शिकरावा, सिंहरी सिंगहलेडी, तिरवाड़ा व नीमका सहित अन्य गांवों का दौरा कर भाजपा राज में हुए विकास कार्यों का प्रचार- प्रसार करते हुए लोगों को भाजपा सरकार दोबारा बनाने के लिए जागरूक करते हुए महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पुन्हाना विधानसभा के बड़े गांव सिंगार से आरिफ तैययब चेयरमैन,इरफान सरपंच जैंवत,हाजी पप्पू खेड़ा,इमरान पटाकपूर,व युवा टीम सिंगार  मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में एक ईमानदार एवं जवाबदेही सरकार चलाई जा रही है। जिससे आज जनता का भरोसा भाजपा में बड़ा है। भाजपा राज में हुए विकास कार्यों का प्रचार प्रसार करते हुए लोगों को भाजपा सरकार दोबारा बनाने के लिए जागरूक करते हुए महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा  रहा है। जिसमें लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। 

सकीम रहीशा खान ने ग्रामवासियों से साथ संवाद कर सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों जैसे किसानों की दौगुनी आय, युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार, सडक़ों का जाल, सभी के लिए मुफ्त गैस कनेशन, बिजली के अलावा क्षेत्र की नहरों में पहली बार पानी पहुंचाने जैसे अन्य कार्यों की सौगात दी है। जोकि आज किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने सबसे अधिक प्रदेश के युवाओं को आगे बढऩे का मौका दिया है। सभी तरह की नौकरियों में जिस तरह से युवाओं को निशुल्क स्थान दिया गया है। वह प्रदेश के इतिहास में मील का पत्थर साबित हो रहा है। पूर्व में युवाओं को नियुक्ति नहीं मिलने से निराशा का सामना करना पड़ता था। आज हर तरह की नौकरी में युवाओं को फ्री मौका दिया जा रहा है। जिससे जिले के युवा आज स्कूलों, कॉलेजों के साथ अन्य शिक्षण संस्थानों में जाकर अपने भाग्य को आजमा रहे है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने केवल युवाओं को निराशा ही दी थी। जिस कारण युवा गलत रास्तों पर भटक गए थे। लेकिन मनोहर सरकार ने बहुत ही काबिलेतारीफ कार्य किया है। आज जिले के युवा भी पढ़ाई में आगे आ रहे हैें। सकीम रहीशा ने सभी ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आने वाले समय मे आप सभी को पूरे मन से भरतीय जनता पार्टी के साथ देकर हरियाणा में फिर एक बार ईमानदार सरकार बनानी है। 

उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है। जो सबका साथ-सबका विकास सबका विशवास के  36 बिरादरी के लोगों का सम्मान करती है। सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर चलते भाजपा सरकार में सभी समाज के लोगों को साथ लेकर गावाों में चहुमंखी करने में लगे हुए हैं। प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार बनी है जो बिना किसी भेद-भाव के साफ नियत से युवाओं को नौकरी के रूप में रोजगार दिया है।  आज भाजपा की मनोहर लाल सरकार में बच्चें अपनी काबलियत के दम पर सरकारी नौकरियों में जा रहे हैं। उन्होने कहा  कि हरियाणा प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक ऐसा मुख्यमंत्री आया है जो मेवात को पूरी प्राथमिकता विकास में देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल नूंह जैसे पिछडे जिले का भी अन्य जिलों की तर्ज पर समान रूप से विकास करा रहे हैं। नूंह जिले से मुख्यमंत्री का विशेष लगाव है। जिसको लेकर उन्होंने 5 वर्ष में ही जिले का इतना विकास किया है जितना पिछले 40 वर्षों में भी नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सहयोग से पुन्हाना को उपमंडल का दर्जा, सिंचाई के पानी के लिए बिछौर गांव में रेगयूलेटर, गल्र्स कालेज, पुन्हाना को रेनीवैल का डिवीजन बनाने सहित रिकार्ड विकास कार्य कराए गए हैं। अब से पहले के किसी मंत्री व विधायकों ने क्षेत्र के बच्चों को रोजगार बनाने के लिए अच्छी शिक्षा के बारे में नहीं सोचा।


मुख्यमंत्री मनोहर लाल इमानदारी से मेवात व हरियाणा प्रदेश को आगे बढा रहे हैं। उन्होंने कहा की महासंपर्क अभियान  अभियान को घर-घर तक चलाने व तेज गति प्रदान करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता हर बूथ पर पहुंच कर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का काम कर रहे हैं। हमें महासंपर्क अभियान के तहत  घर-घर तक चलाना है। तथा भाजपा के प्रति प्रेम और निष्ठा रखने वाले सभी लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना है।  आज देश का आम जन उनके द्वारा किए गए देश हित कार्यों की सराहना कर रहा है। उनके नेतृत्व में देश विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। आज पूरे देश में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बना हुआ है लोगों में भाजपा के प्रति अपार प्यार, जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है।उन्होंने कहा की महासंपर्क अभियान  अभियान को घर-घर तक चलाने व तेज गति प्रदान करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता हर बूथ पर पहुंच कर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का काम कर रहे हैं। हमें महासंपर्क अभियान के तहत  घर-घर तक चलाया जा रहा है।  भाजपा के प्रति प्रेम और निष्ठा रखने वाले सभी लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना है।  आज देश का आम जन उनके द्वारा किए गए देश हित कार्यों की सराहना कर रहा है। उनके नेतृत्व में देश विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। आज पूरे देश में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बना हुआ है लोगों में भाजपा के प्रति अपार प्यार, जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर इमरान पटाकपुर,हाजी पप्पू खेंडा,इरफान सरंपच जैवत,दाउद जैंवत,हैदर केफ बिसरू,तालीम,इकलास नई,कसीर डिपों होल्डऱ सिंगार,चेतन सिंगार,लाला रमन, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।  
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: