Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर लोगो को किया जा रहा जागरूक- नरेन्द तिवारीं

Punhana-Mewat-news
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

पुन्हाना मनीष आहूजा।  भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 सितम्बर से 15 सितम्बर तक देश प्रदेश में चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सभी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने अपने हल्को में भाजपा सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो का प्रचार प्रसार जोरो पर चल रहा है। और प्रचार प्रसार की इस कडीं में पुन्हाना विधानसभा के बिसरू मंडल के  शक्तिकेंद्र पैमा खेड़ा गांव में भाजपा नेता व  मंडल अध्यक्ष नरेन्द तिवारीं ने  भाजपा राज में हुए विकास कार्यों का प्रचार- प्रसार करते हुए लोगों को भाजपा सरकार दोबारा बनाने के लिए जागरूक करते हुए महाजनसंपर्क अभियान चलाया। 

 पुन्हाना विधानसभा  बिसरू मंडल के पैमा खेड़ा के शक्तिकेंद्र पर मंडल अध्यक्ष नरेन्द तिवारीं ने अपने शक्तिकेंद्र पर ग्रामवासियों से साथ संवाद कर सरकार द्वारा किये गए जनकल्याण कार्य जैसे किसानों की दुगुनी आय, युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार, सडक़ों का जाल, सभी के लिए गैस और बिजली एवं पहली बार नहरी पानी पहुंचाने जैसे अन्य कार्यों का लेखा-जोखा दिया। पिछले 5 सालों भाजपा सरकार ने प्रदेश में रिकॉर्डतोड़ विकास कार्य करवाए है जिससे ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिल राह है और लोगो ने आगामी चुनाव में भाजपा के साथ रहने का मन बना लिया है। इस पर मंडल अध्यक्ष नरेन्द तिवारीं ने सभी ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आने वाले समय मे आप सभी को पूरे मन से भरतीय जनता पार्टी के साथ देकर हरियाणा में फिर एक बार ईमानदार सरकार बनानी है।

उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है। जो सबका साथ-सबका विकास सबका विशवास के  36 बिरादरी के लोगों का सम्मान करती है। सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर चलते भाजपा सरकार में सभी समाज के लोगों को साथ लेकर गावाों में चहुमंखी करने में लगे हुए हैं। प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार बनी है जो बिना किसी भेद-भाव के साफ नियत से युवाओं को नौकरी के रूप में रोजगार दिया है।  आज भाजपा की मनोहर लाल सरकार में बच्चें अपनी काबलियत के दम पर सरकारी नौकरियों में जा रहे हैं।  उन्होने कहा  कि हरियाणा प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक ऐसा मुख्यमंत्री आया है जो मेवात को पूरी प्राथमिकता विकास में देते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इमानदारी से मेवात व हरियाणा प्रदेश को आगे बढा रहे हैं।  उन्होंने कहा की महासंपर्क अभियान  अभियान को घर-घर तक चलाने व तेज गति प्रदान करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता हर बूथ पर पहुंच कर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का काम कर रहे हैं। हमें महासंपर्क अभियान के तहत  घर-घर तक चलाना है।  तथा भाजपा के प्रति प्रेम और निष्ठा रखने वाले सभी लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना है।  आज देश का आम जन उनके द्वारा किए गए देश हित कार्यों की सराहना कर रहा है। उनके नेतृत्व में देश विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। आज पूरे देश में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बना हुआ है लोगों में भाजपा के प्रति अपार प्यार, जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: