Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

पुन्हाना में कमल खिलाने की जोरदार तैयारी शुरू 

Punhana-BJP-Meeting
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

पुन्हाना मनीष आहूजा। हरियाणा अब तक: भाजपा द्वारा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के साथ जिले में चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत पुन्हाना शहर की लक्ष्मी धर्मशाला में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पुन्हाना विधानसभा के सभी  भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता महासंपर्क अभियान के विधानसभा प्रभारी राजकुमार गर्ग व जिला संयोजक बंटी ने की। इस दौरान पुन्हाना विधानसभा विस्तारक बलविंदर जोंगी व गौरव जैन आईटी सैल भाजपा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इस दौरान पुन्हाना विधानसभा राजकुमार गर्ग व कमल सैनी प्रभारी बनाए जाने पर  पुन्हाना विधायक रहीशा, हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन औरंगजेब बिसरू  व रामसिंह ने  पुन्हाना विधानसभा प्रभारी राजकुमार गर्ग का फूल मालाओ  के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर महासंपर्क अभियान के विधानसभा प्रभारी राजकुमार गर्ग व जिला संयोजक बंटी ने बताया कि जिलास्तर के साथ विधानसभा स्तर पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ यह महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने  कहा कि जनसंपर्क करने से कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं के बारे में जानेंगे और उनके समाधान में अहम भूमिका निभाएंगे। इससे लोग भाजपा से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि महासंपर्क अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को अपने साथ जोडें । जिसमें अधिक से अधिक लोगों के साथ संपर्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा अपने कामों को लेकर जनता के बीच जा रही है। बीते पांच वर्षों में प्रदेश में सरकार ने रिकार्डतोड़ विकास के कार्य किए है। जिससे आगामी समय में भाजपा को जनता फिर से अपार समर्थन देने जा रही है। 

इस मौके पर  पुन्हाना विधायक रहीश खान ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की टक्कर में कोई दल नहीं है। आजादी के बाद से लेकर अब तब प्रदेश के साथ नूंह जिले में जिस तरह से समान रूप से विकास कार्य कराए गए है। उससे आमजन प्रदेश के विकास पुरूष मनोहर लाल का दीवाना हो गया है। कभी नूंह जिले के युवाओं को नौकरियों के लिए नेताओं के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन आज भाजपा सरकार ने युवाओं को नौकरियों में समान रूप से भागीदारी देकर समान दिया है।  विधायक रहीशा खान ने कहा कि आपस की लडाई को छोडकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडकर पार्टी को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। जिससे प्रदेश में भाजपा के मिशन 75 पार को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबको साथ लेकर सबका विकास कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्षेत्र के गांवों का रिकार्ड विकास कराने के साथ ही यहां की वर्षों पुरानी ड्राईविंग लाईसेंस को रिन्यु कराने की मांग को भी पूरा करा दिया है। जिससे यहां के लोग भाजपा की नीतियों से पूरी तरह से खुश हैं। जिसके चलते आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली मनोहर लाल सरकार बनेगी।

विधायक रहीशा खान  के नेतृत्व में उनकी कई युवा टीमें पुन्हाना विधानसभा के दर्जनों गावों  में बूथों पर जाकर महासंपर्क अभियान से  लोगों को भाजपा से जोडऩे का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा की महासंपर्क अभियान  अभियान को घर-घर तक चलाने व तेज गति प्रदान करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता हर बूथ पर पहुंच कर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का काम कर रहे हैं। हमें महासंपर्क अभियान के तहत  घर-घर तक चलाना है तथा भाजपा के प्रति प्रेम और निष्ठा रखने वाले सभी लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना है। उन्होंने कहा कि आज दाश में देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का जादू देश के हर नागरिक के सिर चढक़र बोल रहा है। आज देश का आम जन उनके द्वारा किए गए देश हित कार्यों की सराहना कर रहा है। उनके नेतृत्व में देश विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। आज पूरे देश में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बना हुआ है लोगों में भाजपा के प्रति अपार प्यार, जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों में भाजपा से जुडऩे की होड़ मची हुई है। मेवात के युवा भी भारी संख्या में भाजपा से जुडक़र महासंपर्क अभियान में बढ़ चढक़र भाग ले रहे हैं। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को चला कर आम जनता को फायदा पहुंचाया है तथा सबका साथ सबका विकास और व्यवस्था परिवर्तन की नीति को अपनाकर लोगों का विश्वास जीता है जिससे आज पूरे विश्व में भारतीय जनता पार्टी का डंका बज रहा है और हमें गर्व है कि हम भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं जोकि आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और आगामी विधानसभा चुनाव में हम नूहं जिले की तीनों सीटों पर कमल खिलाएंगे। 

उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा महासंपर्क अभियान के तहत लोगों को भाजपा से जोडऩे का काम करें। उन्होंने कहा कि आज देश, प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। लोकसभा चुनाव के बाद तो हर पार्टी के नेता, कार्यकर्ता भाजपा में आ रहे हैं। केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी, प्रदेश में सीएम मनोहर लाल की नीतियों से हर कोई खुश है।इस मौके पर जिला महामंत्री लियाकत एडवोकेट,मार्केट कमेटी के चेयरमैन उमेंश आर्य,मंडल अध्यक्ष नरेन्द तिवारीं, सुभाष भारद्राज,सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: