Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

मोदी रैली: भाजपामय हुआ मेवात, हजारों कार्यकर्ताओं से रोहतक पहुंचे थे विधायक रहीसा खान

PM-Narendra-Modi-Rally-MLA-Raiisha-khan
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

पुन्हाना:  मनीष आहूजा, हरियाणा अब तक:  रविवार को रोहतक में आयोजित प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  की विजय संकल्प रैली व पन्ना प्रमुख महासम्मेलन में पुन्हाना विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता रहीसा खान  के नेतृत्व में पुन्हाना विधानसभा हजारों कार्यकर्ता सैंकड़ों गाडय़िों व बसों के काफिले के साथ शामिल हुए। लोगों में रैली को लेकर भारी जोश व उत्साह देखने को मिला। मेवात क्षेत्र में  नरेन्द्र मोदी  की विजय संकल्प  रैली को लेकर लोगों में जोश देखने को मिला। 

रोहतक रैली में रवाना होने से विधायक रहीसा खान ने कहा कि  विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बडी पार्टी है। दुनिया में सबसे ज्यादा भाजपा के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी रोहतक में विजय संकल्प रैली व पन्ना प्रमुख महासम्मेलन में लाखों भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के 75 पार के आंकड़े को पार करने का विजय संकल्प दिलाएंगे। आज केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से देश व प्रदेश का आम जन बहुत खुश है। भाजपा सरकार किसी एक वर्ग की ना होकर सर्व समाज व 36 बिरादरी की सरकार है जिसमें सभी वर्गों का भली-भांति ख्याल रखा जाता है। भाजपा ने देश प्रदेश की सरकार में सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए जो विकास कार्य कराए गए हैं जिससे सभी समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिलता है और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाते हुए जो 75 पार का नारा दिया है उसे हम 75 पार करके ही दम लेंगे। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  मनोहरलाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लोगों का समान विकास हुआ है। प्रदेश के मेहनती युवाओं को नौकरियां मिली हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाली सरकार भी भाजपा की होगी तथा फिर एक बार मनोहर लाल जी प्रदेश की कमान संभालेंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा के अलावा किसी भी अन्य पार्टी का कोई नाम ही नहीं रह गया है। मेवात क्षेत्र के लोग भी भाजपा से पूरी तरह से जुड़ चुके हैं तथा लोगों ने भाजपा पर विश्वास जता दिया है। रोहतक में पूरा पंडाल  वंदे मातरम् के नारों से गूंज रहा था।  मेवात वासी  पूरे जोश के साथ मोदी-मनोहर के नारे लगा रहे थे। जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंच लोगों का उत्साह भी दोगुना हो गया। उन्होंने भारत माता के नारे और हरियाणवी बोली के साथ अपने संबोधन की शुरूआत की।  हरियाणा का जितना भी धन्यवाद करूं वो उतना ही कम है। कुछ महीनों में मुझे तीसरी बार रोहतक आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि पहले कभी सर छोटूराम की मूर्ति के अनावरण में आया था। फिर अपने काम का हिसाब देने आया था। अब एक बार फिर जन आशीर्वाद लेने आया हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के रोहतक में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर अपनी सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 130 करोड़ देशवासियों ने उन्हें चुनौतियों से निबटने और विकास के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के रोहतक में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर अपनी सरकार की 100 दिन की  उपलब्धियों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 130 करोड़ देशवासियों ने उन्हें चुनौतियों से निबटने और विकास के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी है। आज पूरे देश में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बना हुआ है लोगों में भाजपा के प्रति अपार प्यार, जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है। 

विधायक रहीसा खान ने कहा कि  लोगों में भाजपा से जुडऩे की होड़ मची हुई है। मेवात के युवा भी भारी संख्या में भाजपा से जुडक़र सदस्यता अभियान में बढ़ चढक़र भाग ले रहे हैं। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को चला कर आम जनता को फायदा पहुंचाया है तथा सबका साथ सबका विकास और व्यवस्था परिवर्तन की नीति को अपनाकर लोगों का विश्वास जीता है जिससे आज पूरे विश्व में भारतीय जनता पार्टी का डंका बज रहा है और हमें गर्व है कि हम भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं जोकि आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और आगामी विधानसभा चुनाव में पुन्हाना विधानसभा से  सीट पर कमल खिलाएंगे। 

उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोडऩे का काम करें।केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी, प्रदेश में सीएम मनोहर लाल की नीतियों से हर कोई खुश है। युवाओं को मेरिट के आधार पर रोजगार मिल रहा है तो बिना भेदभाव के प्रदेश में विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्षेत्र के गांवों का रिकार्ड विकास कराने के साथ ही यहां की वर्षों पुरानी ड्राईविंग लाईसेंस को रिन्यु कराने की मांग को भी पूरा करा दिया है। जिससे यहां के लोग भाजपा की नीतियों से पूरी तरह से खुश हैं।  उन्होंने कहा कि चुनावों के समय जो वायदे भारतीय जनता पार्टी ने किये थे वह सभी वायदे क्रमबद्ध तरीके से पूरे किए गए है जिसे जनता बखूबी समझ चुकी है और जनता को इस बात का विश्वास हो गया है कि अगर हमारे दुख दूर हो सकते है तो वह है केवल भाजपा में ही।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: