हर्षित सैनी: हरियाणा अब तक: भाजपा की राज्य सरकार ने आम जनता से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के लिए ऑनलाइन व्यवस्था आम जनता से सीधे जुड़ने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल देर सायं जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर खड़े बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान लोगों को अपने रोजमर्रा के कार्य करवाने के लिए सरकारी कार्यालय व अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ते थे। इसके बावजूद भी उनके काम नहीं होते थे। भाजपा की सरकार ने वर्षों पुरानी इस समस्या का स्थाई समाधान कर दिया। अब हर कार्य ऑनलाइन होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। पिछले 5 वर्ष में राज्य सरकार ने आम जनता की भरपूर सेवा की है। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर उन्हें लगता है कि वास्तव में 5 साल में राज्य सरकार ने जनसेवा के कार्य किए है तो वह अगले 5 वर्षों के लिए फिर से भाजपा को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। भाजपा की सरकार ने दलालों की संस्कृति को समाप्त करने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि कलानौर में विपक्ष का विधायक है लेकिन सरकार ने जनसेवा के उद्देश्य से यहां भी 500 करोड़ से भी ज्यादा के विकास कार्य करवाएं और सरकार ने लोगों की जीवनशैली को बदलने का काम किया है। 8 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी स्वयं लोगों को आशीर्वाद देने के लिए रोहतक आ रहे हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि बड़ी संख्या में रोहतक के पशु मेला ग्राउंड में उनका स्वागत करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नल के माध्यम से हर घर में जल पहुंचाया जाएगा। गरीब परिवारों के लिए सरकार ने आयुष्मान भारत के नाम से योजना लागू की है, जिसके तहत गरीब परिवारों में किसी व्यक्ति के बीमार होने पर पांच लाख तक के मुफ्त उपचार की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि खेतों में जाने वाले तीन कर्म के सभी रास्तों को सरकार पक्का करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि अगले 5 दिनों में जनहित की और भी योजनाओं की घोषणा की जाएगी।
सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। जगह-जगह हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उनकी जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैरिट के आधार पर बेरोजगारों को रोजगार दिया जा रहा है। अब ना पर्ची चलती है और ना ही खर्ची। अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का साहसिक निर्णय भाजपा की सरकार ने ही लिया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद कश्मीर के तीन राजनीतिक परिवारों की दुकानें बंद हो गई है।
इस अवसर पर रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा, करनाल के सांसद संजय भाटिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रमेश भाटिया, शमशेर खरकड़ा, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्त्ताओं के अलावा उपायुक्त आर एस वर्मा व पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा भी मौजूद थे।
जन आशीर्वाद यात्रा के गांव खेरड़ी पहुंचने पर फौजी ढाबा पर सूरजमल किलोई व पूनम किलोई, वाटर वर्क्स पर ओमप्रकाश बागड़ी, गांव खेरड़ी में रामअवतार बाल्मीकि, पेट्रोल पंप पर रेनू डाबला, पेट्रोल पंप खेरड़ी पर सरिता नारायण, कार्तिक ढाबा पर मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरजीत सिंह, खेरड़ी मोड पैर सुखबीर चंदोलिया, हनुमान मंदिर रामनिवास निगाना, भिवानी मोड़ पूजा खटक, भिवानी सीमा पर नरेश इंदौरा, भिवानी रोड नहर पर विष्णु पार्षद व जोनी सरोहा तथा नहर पार पर कृष्ण ने स्वागत किया। सभी स्थानों पर जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Post A Comment:
0 comments: