फरीदाबाद: देश भर में आज गणेश चत्रुर्थी का त्यौहार बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह गणपति की स्थापना हुई और गणपति बप्पा मोरया के नारे बुलंद हैं। कई दिनों तक ये त्यौहार चलेगा। फरीदाबाद के सेक्टर 17 स्थित उद्योगमंत्री विपुल गोयल के घर भी गणपति बप्पा की स्थापना हुई। उद्योगमंत्री के आवास पर कुछ ही देर में फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी पहुँचने वाली हैं जहाँ वो गणपति का आशीर्वाद लेंगी।
महिमा चौधरी फरीदाबाद के एक फाइव स्तर होटल में पहुँच चुकी हैं जहाँ से उनके दोस्त एवं भाजपा नेता साहिल अरोड़ा उन्हें लेकर सेक्टर 17 पहुंचेंगे। महिमा चौधरी पूजा स्थल पर 7 बजकर 40 मिनट पर पहुँच सकती हैं। जब तक उद्योगमंत्री के घर ये कार्यक्रम चलेगा। कई बड़े स्टार गणपति का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे। आज पहले दिन हरियाणा और गुजरात के राज्यपाल ने गणपति का आशीर्वाद लिया और सेक्टर 17 पहुंचे।
Post A Comment:
0 comments: