Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

किसी पार्टी के पास ना तो नीति है, ना नेता है और ना ही नियत है- जेपी नड्डा

JP-Nadda-in-Haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

कुरुक्षेत्र 16 सितम्बर राकेश शर्मा। हरियाणा अब तक: भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय  अध्यक्ष जेपी नड्डा  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने इतनी तेज गति के साथ विकास किया और इस दौरान भाजपा का संगठन पूरे विश्व का सबसे मजबूत संगठन बना। इन तमाम विषयों को लेकर अब विदेशी लोग शोध करने लगे है। इससे साबित होता है कि देश प्रगति की राह पर दुनिया में सबसे तेज गति से चल रहा है और आने वाले समय में निश्चित ही दुनिया का सरताज बनेगा।

कार्यकारी राष्टï्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को देर सायं पिपली रोड़ पर स्थित एक निजी पैलेस में कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत जिलों के पन्ना प्रमुख, शक्ति केन्द्र प्रमुख, मंडल प्रमुख, जिलाध्यक्षों, विधायकों और मंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले राष्टï्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र सिंह, परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज, सांसद नायब सिंह सैनी, राज्य सभा सदस्य रामकुमार कश्यप, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल, जिला प्रभारी सत्यवान शेरा, जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मल बैरागी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डा. पवन सैनी, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने दीपशिखा प्रज्जवलित करके विधिवत रुप से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान राष्टï्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डïा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भाजपा नेता धर्मपाल शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

राष्टï्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डïा ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह सबका सौभाग्य है कि गीतास्थली एवं ऐतिहासिक भूमि कुरुक्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के दर्शन करने का एक सुनहरी अवसर मुहैया करवाया गया है। इन कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही देश और प्रदेश में भाजपा को मजबूती मिली, जिसके कारण देश व प्रदेश प्रगति की राह पर बहुत तेज गति से आगे बढ़ा, इसके लिए समय और स्थान दो तथ्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और किसी ने सोचा भी नहीं था कि भाजपा कार्यकर्ताओं का परिवार 11 से 17 करोड़ पर पहुंच जाएगा और विश्व का सबसे मजबूत संगठन बनेगा। हालांकि भाजपा सदस्य बनने का कार्य दिसम्बर माह तक चलेगा। इतना ही नहीं 54 जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 17 हजार जगहों पर 19 लाख पौधे लगाने का काम करके इतिहास के पन्नों में एक नया अध्याय जोडऩे का काम किया। इसलिए इस संगठन के साथ जुड़े कार्यकर्ताओं का यह सौभाग्य है कि भाजपा के साथ जुड़े। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने संगठन और दल की ताकत को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत को विशेष स्थान मिला है और जगह-जगह देश की विकास की गति के चर्चे किए जा रहे है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने देश की राजनीति के अर्थ और संस्कृति को बदलने का काम किया। इस देश में अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को सब कुछ समर्पित करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने दलित, पीडि़त, वंचित और अंतिम व्यक्ति को जहन में रखकर योजनाएं तैयार की और उनका लाभ भी पहुंचाने का काम किया। इसलिए आने वाले समय में जहां-जहां चुनाव होंगे, वहां-वहां कमल खिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अनुशासन सिखाने का काम किया। इसका अनुसरण कर आज पूरी पार्टी अनुशासन में रहकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता के साथ किए गए वायदे के अनुसार दोबारा सरकार बनने पर महज कुछ ही दिनों में कश्मीर से 370 और 35ए को खत्म समाप्त करने का काम किया। इससे अब कश्मीर में दलितों, महिलाओं को न्याय मिलेगा और 104 प्रकार के कानून लागू होंगे जिससे जम्मू कश्मीर खुशहाल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज किसी पार्टी के पास ना तो नीति है, ना नेता है और ना ही नियत है। लेकिन भाजपा पूरी नियत, नेता और नीति और कार्यक्रम के अनुसार ताकत के साथ काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 5 सालों में प्रदेश में करवाए गए विकास कार्यो की प्रंशसा करते हुए कहा कि सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश को कैरोसिन फ्री करने के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया है। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं को मेहनत और ईमानदारी के साथ दोबारा मनोहर सरकार बनानी है, अपने बूथों को मजबूत करना है, जब प्रदेश में कार्यकर्ता मजबूत होंगे तो हरियाणा भी मजबूत होगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में किसी भी समय चुनावों की घोषणा की जा सकती है। इसलिए बूथ से लेकर पन्ना प्रमुख, शक्ति प्रमुख, मंडल प्रमुख, जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारणी अपनी-अपनी भूमिका को ईमानदारी के साथ निभाने का काम करे। इस राष्टï्रीय संगठन के आदेशानुसार ही उन्होंने स्वयं प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में 15 दिनों के अंदर योजना अनुसार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान प्रदेश की 30 लाख की ज्यादा जनता से आशीर्वाद लेने का काम किया। इस यात्रा के दौरान 1200 जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और 300 स्थानों पर लोगों के साथ सीधी बात करने का अवसर मिला। इस दौरान 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने दिन-रात यात्रा के साथ जुडक़र काम किया और 19 विधानसभा क्षेत्रों में भी सभी कार्यकर्ताओं ने अपार भीड़ के माध्यम से यह साबित किया कि आज पूरे प्रदेश में लोग भाजपा की नीतियों और सरकार द्वारा 5 सालों में करवाए गए कार्यो से बेहर खुश है, यहां तक की राह में काम करने वाले आम व्यक्ति ने भी यात्रा का स्वागत किया। लोगों के चेहरों की चमक से साफ नजर आ रहा है कि भाजपा फिर से दोबारा सरकार बनाएगी और लोगों की सेवा करेगी। उन्होंने कहा कि अब कुछ दिन ही शेष बचे है, इस थोड़े समय में भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों से वोट डालने की अपील करनी है, जब सभी मिलकर काम करेंगे तो हमारा 75 का लक्ष्य पूरा होगा और प्लस करने का कार्य प्रदेश की जनता करेगी।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा के इस सम्मेलन में कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत 4 जिलों के मंडल शक्ति प्रमुख सहित अन्य कार्यकर्ताओं को विधानसभा आम चुनाव 2019 में मजबुती के साथ काम करने के लिए संदेश दिया गया है और राष्टï्रीय अध्यक्ष स्वयं कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर यह संदेश देने के लिए आए और अब झज्जर में कार्यकर्ताओं से रुबरु होंगे। इन कार्यकर्ताओ की मेहनत और तपस्या से जन आशीर्वाद यात्रा और रोहतक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजय संकल्प रैली को जबरदस्त सफलता मिली, आज कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और आत्मविश्वास है और इस उत्साह से 75 प्लस का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री वेदपाल ने किया । इस मौके पर राज्य सभा सांसद विरेन्द्र सिंह, लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी, हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार, राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज, राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा, विधायक थानेसर सुभाष सुधा, विधायक लाडवा डा0 पवन सैनी, विधायक बख्शीश सिंह, विधायक रोहिता रेवडी, विधायक महीपाल डांढा, विधायक हरविंदर कल्याण, विधायक भगवान दास कबीर पंथी, विधायक कुलवंत बाजीगर, विधायक दिनेश कोशिक, शुगर फैड के चेयरमैन हरपाल चीका, एक ओर सुधार कार्यक्रम के प्रोजैक्ट निदेशक रॉकी मितल, जिला परिषद अध्यक्ष गुरदयाल सुन्हेडी, लोकसभा निगरानी कमेटी के संयोजक धर्मवीर डागर, लीगल सैल के प्रदेश संयोजक धुम्मन सिंह किरमच, नगर परिषद अध्यक्षा उमा सुधा, साक्षी खुराना, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रणदीप घनघस, धर्मवीर डागर, जिला महामंत्री रविन्द्र सांगवान, सुशील राणा, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कवातरा, विनित बजाज आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: