Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

फरीदाबाद के भाजपा नेताओं ने दीनदयाल की 103वीं जयंती पर दी उन्हें श्रद्धांजलि

Faridabad-BJP-Leaders
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद:  केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, एनआईटी के निवर्तमान विधायक नगेन्द्र भड़ाना, सीमा त्रिखा, पार्षद वीर सिंह नैन  सहित कई भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें शत शत नमन किया। भाजपा नेताओं ने हार्डवेयर चौक स्थित बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर ने कहा कि  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी थे। वे हमारे पथ प्रदर्शक हैं। आज उनकी जयन्ती पर उन्हें शत शत नमन है।

नगेंद्र भड़ाना ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आधुनिक भारत के मूर्धन्य विचारक की पावन स्मृति को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी भारत की सामाजिक सच्चाइयों से भलीभांति परिचित थे, उनके एकात्म मानवतावाद ने सदियों से समाज की कुरीतियों पर खड़े दुर्बल वर्गों को सामाजिक आर्थिक विकास की मूलधारा में शामिल करने के लिए अंत्योदय जैसे विशेष प्रयास करने का आग्रह किया था। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: