Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी- सिद्धू भी करेंगे हरियाणा में प्रचार

Congress-Leaders-in-Haryana-Elections
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़: विधानसभा चुनावों के लिए हरियाणा कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में  सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जहाँ कांग्रेस की सरकारें हैं वहां के सभी मुख्यमंत्री, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, नगमा, राज बब्बर, सुनील जाखड़, जीतेन्द्र सिंह, महाबल मिश्रा, आनंद शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम हैं। 

दिल्ली में आज कांग्रेस चुनाव समिति की अहम बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि कांग्रेस जल्द अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। लगभग 40 उम्मीदवारों के नाम फ़ाइनल कर लिए गए हैं। कांग्रेस संभवतया 29 सितंबर को पहली लिस्ट की घोषणा  करेगी । इनमें ज्यादातर वे नाम होंगे जो वर्तमान विधायक हैं और 2009 व 2005 में विधायक रहे थे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: