फरीदाबाद के महमूदपुर में रहने वाले अशोक पिलवान ने सर्वोदय हॉस्पिटल पर बड़ा आरोप लगाया है। अशोक ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और सीएमओ हरियाणा को एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने लिखा है कि फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल वाले जनता की जान से खेल रहे हैं। मरीज की मौत के बाद भी अस्पताल में रखकर बिल बनाते हैं और इन पर कार्यवाही की जाए।
इस मामले में अशोक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे भाई की शुक्रवार को तबियत ख़राब हुई थी। उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने बताया कि उनकी आंत में छेद है आपरेशन करना पड़ेगा। डाक्टरों ने आपरेशन किया और अगले दिन शनिवार को उन्होंने रात्रि लगभग 11 बजे अपने भाई को देखा तो उनकी हालत ठीक थी लेकिन रविवार को कहा गया कि उनकी तबियत ज्यादा खराब है डाइलेसिस करवाना पड़ेगा। अशोक ने बताया कि उन्हें शक हुआ कि उनका भाई अब इस दुनिया में नहीं रहा। इसके बाद डाक्टर और पैसे जमा करवाने की बात कर रहे थे। अशोक और उनके साथियों ने हंगामा शुरू किया तो उनके भाई का शव दिया गया
अशोक का कहना है कि रविवार सुबह उनके भाई की मौत हो चुकी थी। अस्पताल में पैसे बनाने के लिए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अगर वो लोग हंगामा न करते तो डेड बॉडी कई दिनों तक अस्पताल में रहती और डाक्टर पैसे बनाते रहते। उन्होंने कहा कि आपरेशन के लिए 82 हजार रूपये बताये गए थे जो उन्होंने जमा करवा दिए थे। बाद में दो लाख से ऊपर का बिल बना दिया गया। अशोक का कहना है कि अस्पताल वाले पैसे बनाने के लिए इस तरह के कारनामे करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर अस्पताल पर कार्यवाही न की गई तो मैं सीएम और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलकर उन्हें पूरी जानकारी दूंगा। उन्होंने कहा कि जैसे मेरे भाई के साथ किया गया है वैसे न जाने कितने लोगों के साथ किया जा रहा होगा।

Post A Comment:
0 comments: