बल्लभगढ़ | बड़खल के बाद पंजाबी धर्मशाला में बल्लभगढ़ विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया | जिसमे हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया | इस अवसर पर डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि आज बल्लभगढ़ की जनता के बीच हरेंद्र भाटी को विधानसभा का घोषित किया है | हरेंद्र भाटी के मन में हरियाणा परिवर्तन की भावना है | अन्ना आन्दोलन से जुड़े हुए है और पार्टी की स्थापना के बाद से केजरीवाल की नीतियों पर काम कर रहे है | दिल्ली से सटे फरीदाबाद में आज मुलभुत सुविधाए तक नही है | जनता पीने के पानी के लिए तरस रही है | फरीदाबाद में इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक कौड़ी तक नही लगाई गई |
वही प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी का एक कार्यकर्ता दूसरी पार्टियों के एक हजार कार्यकर्ताओं के बराबर है | दिल्ली के कामों के तर्ज पर उम्मीदवार वोट मांगेगे | फरीदाबाद की जनता पाने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है | यहाँ के विधायकों व् सांसद सिर्फ चुनाव के समय दिखाई देते है | जब जनता को जरुर होती है तो ये यही कही दिखाई भी नही देते है | हरेन्द्र भाटी हमेशा ही अपनी जनता के बीच रहे है और जनता कि आवाज उठाते रहे है |
Post A Comment:
0 comments: