Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

अब भी आपस में लड़ रही है हरियाणा कांग्रेस, आराम से बाजी मार सकती है भाजपा

Haryana-Congress-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस की आपस में जंग जारी है। धारा 370 मामले पर भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, कुलदीप बिश्नोई की एक राय है तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की अलग राय है। पिता पुत्र हुड्डा और बिश्नोई केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन कर रहे हैं तो अशोक तंवर कांग्रेस के साथ खड़े हैं। ऐसे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इन चर्चाओं के बीच भाजपा प्रदेश की बाजी फिर जीत सकती है क्यू कि भाजपा विधानसभा चुनावों की युद्ध स्तर पर तैयारी कर चुकी है। भाजपा ने कल चुनाव प्रभारियों की घोषणा भी कर दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पार्टी का हरियाणा चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

कांग्रेस की बात करें तो पार्टी अब तक गली प्रभारी भी नहीं बना सकी है ऐसे में विधानसभा चुनावों में हालत और खस्ता हो सकती है। अगले महीने आचार संहिता लग जाएगी उसके अगले महीने में चुनाव संभव हैं ऐसे में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ संभावित उम्मीदवार जो कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं उन्होंने अपने कंधे पर जिम्मा उठा लिया है और वो अपने क्षेत्र में खुद कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर रहे हैं। अब उन्हें अपने बड़े कांग्रेसी नेताओं पर भरोषा नहीं रहा है। उनके इन्तजार की हदें अब ख़त्म होती जा रही हैं। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: