Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे हुड्डा, चौटाला, माया से कर सकते हैं गठबंधन

Haryana-Congress-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़: अब संगठन बने-अब संगठन बने इसका इंतजार करते-करते थक गए हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब कांग्रेस हाईकमान के किसी फैसले का इन्तजार न कर अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों की मानें तो हरियाणा में अब हुड्डा जो चाहेंगे वो नहीं होगा तो कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकते हैं। अगर जल्द संगठन बना और हुड्डा को संगठन का चीफ बनाया गया तो सब कुछ ठीक रहेगा और अगर कांग्रेस हाईकमान ने हुड्डा को नजरअंदाज कर कोई फैसला लिया तो हुड्डा कांग्रेस को टाटा कर सकते हैं। चार अगस्त को रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलेन है इसके बाद 18 अगस्त को महारैली का आयोजन किया गया है। इस महारैली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के लोग आते हैं तो ठीक है वरना अपने दम पर हुड्डा इस रैली का आयोजन कर रहे हैं। अब हुड्डा जल्द पूरे प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे। 

कल हरियाणा अब तक ने अपने पाठकों को बताया था कि हुड्डा के खास और पलवल के कांग्रेसी विधायक करण सिंह दलाल ने हरियाणा में महागठबंधन की बात की थी। ये गठबंधन इनेलो से भी  संभव है। दलाल और अभय चौटाला के बीच जूताकाण्ड को दरकिनार कर दो पार्टियां आपस में मिल सकती हैं। इसका इशारा ओमप्रकाश चौटाला कर चुके हैं। जब वो पेरोल पर आये थे तो उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा की तारीफ की थी। वर्तमान में हरियाणा में बसपा भी अकेली है और हो सकता है हुड्डा-माया-चौटाला का गठबंधन हो जाए। दलाल ने महागठबंधन की बात कही थी। इस गठबंधन में अन्य राज्यों की पार्टियां तो आएंगी नहीं हरियाणा में सक्रिय पार्टियां ही रह सकती हैं। हरियाणा में इनेलो, जजपा, बसपा, आप प्रमुख पार्टियां हैं। 


फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: